Vivo V50 Elite Edition का लॉन्च जल्द, इन फीचर्स के साथ होगी एंट्री, जानिए क्या होगी कीमत?
इस साल की शुरुआत में भारतीय मार्केट में Vivo V50 स्मार्टफोन की एंट्री हुई थी। यह पिछले साल के Vivo V40 का सक्सेसर है। इसके कुछ महीनों बाद कंपनी ने लाइनअप का अफोर्डेबल Vivo V50e मॉडल भी लॉन्च किया था।
अब कंपनी इस सीरीज में एक और नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम Vivo V50 Elite Edition होगा। 91 मोबाइल्स ने इसके बारे में कई तरह की डिटेल रिवील की है। फोन को अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किए जाने की खबर है। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।

Vivo V50 Elite edition लॉन्च एक्सपेक्टेड
रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो वी50 के एलीट एडिशन को 15 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके डिजाइन में कंपनी थोड़े बदलाव करने वाली है। हालांकि, स्पेसिफिकेशन के लिहाज से कुछ नहीं बदलेगा। इसमें वही खूबियां मिलेंगी, जो वीवो वी50 में ऑफर की जाती हैं।
फोन को लेकर भले ही कंपनी ने कुछ डिटेल रिवील नहीं की है, लेकिन अगर इसमें वीवो वी50 की खूबियां मिलने वाली हैं, तो नीचे इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जान लेते हैं। इसमें क्वाड-कर्वड डिस्प्ले और नया स्टेरी नाइट स्काई डिजाइन बैक पैनल पर मिल रहा है। कंपनी दावा करती है कि यह भारत का पहला 3D-स्टार टेक्नोलॉजी वाला फोन है।
Vivo V50 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- इसमें 6.77 इंच FHD+ quad-curved एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजॉल्यूशन 2392×1080 पिक्सल है। इसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
प्रोसेसर और ओएस- परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें एंड्रॉइड 15 ओएस है, जो Funtouch OS 15 के साथ काम करता है।
कैमरा- स्मार्टफोन 50MP मेन कैमरा, 50MP वाइड-एंगल कैमरा से लैस है। सेल्फी के लिए 50MP का सेंसर लगा हुआ है।
बैटरी, चार्जिंग और कनेक्टिविटी- इसमें दी गई है 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 रेटिंग, ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 2.0 दिया गया है।
बता दें यह स्मार्टफोन 8GB/128GB वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। अपकमिंग फोन की कीमत वी50 सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल से थोड़ी अधिक हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








