Home
News

6500mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा वाला तगड़ा फोन लाया Vivo, चेक करें कितनी है कीमत?

Vivo ने अपने Vivo V50 Lite 5G स्मार्टफोन को कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट में Vivo V50 Lite 4G के समान कई फीचर्स दिए गए हैं। बता दें, 4G वेरिएंट को कंपनी कुछ ही दिन पहले लेकर आई थी।

कंपनी ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि Lite वेरिएंट्स भारत में कब लॉन्च होंगे। ग्लोबल मार्केट में लाए गए लेटेस्ट फोन में कंपनी कैसी खूबियां ऑफर कर रही है और इसकी कीमत कितनी रखी गई है। यहां बताने वाले हैं।

32MP सेल्फी कैमरा वाला तगड़ा फोन लाया Vivo

वीवो वी50 लाइट 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट परफॉर्मेंस के लिए लगाया गया है। फोन को सबसे खास इसकी बैटरी बनाती है। इसमें 6,500mAh बैटरी और 50-मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Vivo V50 Lite 5G की कीमत

Vivo V50 Lite 5G की कीमत EUR 399 (लगभग 37,200 रुपये) रखी गई है, जो 12GB + 512GB वेरिएंट के लिए है। यह हैंडसेट स्पेन में कंपनी की आधिकारिक ई-स्टोर पर उपलब्ध है।

यह फोन फैंटेसी पर्पल, फैंटम ब्लैक, सिल्क ग्रीन और टाइटेनियम गोल्ड कलर्स में उपलब्ध है। हैंडसेट की ग्लोबल लिस्टिंग के मुताबिक, कलर ऑप्शन देश या क्षेत्र के हिसाब से अलग हो सकते हैं।

गौरतलब है कि Vivo V50 Lite 4G की कीमत TRY 18,999 (लगभग 45,000 रुपये) है, जो 8GB+256GB वेरिएंट के लिए है। इसे टाइटेनियम ब्लैक और टाइटेनियम गोल्ड कलर में पेश किया गया है।

Vivo V50 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.77 इंच की फुल-HD+ (1,080x2392 पिक्सल) 2.5D pOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आती है। इसमें एंड्रॉइड 15 ओएस मिल रहा है। इसमें 50-मेगापिक्सल IMX882 प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

जबकि 4G वेरिएंट में 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर है, वहीं 5G वेरिएंट में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर दिया गया है। दोनों वेरिएंट में 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए दिया गया है। भारत में फोन कब लॉन्च होगा। इसकी जानकारी नहीं है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X