पानी में भी क्लिक कर पाएंगे फोटो, 5600mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Vivo; कम दाम में AI फीचर्स भी मिलेंगे
Vivo V50e: पिछले महीने भारत में Vivo V50 स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इसी लाइनअप में एक अफोर्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अपकमिंग फोन का नाम Vivo V50e है। लॉन्च से पहले इसके बारे में कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल्स और ऑफिशियल वेबसाइट पर कई तरह की डिटेल रिवील हो चुकी है।
इसकी सटीक लॉन्च डेट फिलहाल कन्फर्म नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि फोन की एंट्री अप्रैल के बीच में हो सकती है। फोन को किन खूबियों के साथ लाया जा रहा है और इसकी कीमत कितनी हो सकती है। सब यहां बताने वाले हैं।

Vivo V50e कन्फर्म स्पेसिफिकेशन
लाइव हुई माइक्रोसाइट के अनुसार, वीवो वी50ई सफायर ब्लू और पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। इस फोन का ओवरऑल डिजाइन वीवो V50 जैसा ही लगता है। इसमें एक कैमरा आइलैंड है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला सोनी IMX882 मेन सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एक ऑरा LED फ्लैश शामिल है।
यह सेटअप फोटोग्राफी को और बेहतर बनाता है। इसमें सोनी मल्टीफोकल प्रो प्रोट्रेट है, जो तीन फोकल लेंथ के साथ पोट्रेट शूट करने की परमिशन देता है। इसमें सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का सेंसर लगा हुआ है, जो आई ऑटोफोकस के साथ आता है।
अंडरवॉटर फोटोग्राफी मोड
रियर और फ्रंट दोनों ही कैमरा 4k वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें अल्ट्रा स्लिम बेजल्स के साथ क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। फोन को IP68 और IP69 की रेटिंग मिली होगी, जो इसे ज्यादा ड्यूरेबल बनाएगी। डिस्प्ले को डायमंड शील्ड ग्लास का प्रोटेक्शन मिला होगा, साथ में SGS फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन होगा। माइक्रोसाइट से पता चला है कि इसमें इमेज एक्सप्लेंडर, मैजिक इरेजर, नोट असिस्ट, ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट और सर्कल टू सर्च जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें अंडरवॉटर फोटोग्राफी मोड भी मिला होगा।

बैटरी, चार्जिंग और डिस्प्ले
वीवो V50e के बाकी फीचर्स की पूरी जानकारी इसके लॉन्च इवेंट में सामने आने की उम्मीद है। अफवाहों के मुताबिक, यह फोन 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर और 5,600mAh की बैटरी होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन
इस नए फोन की कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच होने की संभावना है। बता दें कि वीवो V40e को 28,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह फोन बजट सेगमेंट में एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








