Home
News

Vivo V50e की जल्द होगी एंट्री! मिलेंगे शानदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन, कीमत भी होगी कम

Vivo अपने वीवी 50 लाइनअप में अफोर्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर Vivo V50e को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। फोन को कंपनी कई नए फीचर्स के साथ लेकर आ रही है। लॉन्च से पहले अपकमिंग फोन के बारे में कई तरह की डिटेल रिवील हो चुकी है।

Vivo V50e खासतौर पर भारतीय मार्केट के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें फोटोग्राफी के लिए शानदार कैमरा सेटअप मिल सकता है। कंपनी इसमें इंडिया-एक्सक्लूसिव Wedding Portrait Studio की भी पेशकश करेगी। फोन में क्या खूबियां मिल सकती हैं और इसकी एक्सपेक्टेड कीमत कितनी रह सकती है। यहां बताने वाले हैं।

Vivo V50e की जल्द होगी एंट्री!

Vivo V50e कैमरा कैपिबिलिटीज

Vivo V50e में फोटोग्राफी शौकीनों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस फोन में रियर पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX882 सेंसर लगा होगा। फोन के कैमरा में 1x, 1.5x और 2x फोकल लंबाई वाले सोनी मल्टीफोकल पोर्ट्रेट भी शामिल होंगे।
मायस्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें इंडिया स्पेसिफिक वेडिंग पोट्रेट स्टूडियो फीचर भी दिया जाएगा।

यह फीचर यूजर्स को अनोखा फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देगा। फोन अफोर्डेबल सेगमेंट में कई हाई-एंड फीचर्स की पेशकश करेगा। इसका कैमरा वैसे तो वीवो वी50 की तरह ही होगा। हालांकि कुछ फीचर्स में इसमें कम होंगे।

Vivo V50e के स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड)

स्मार्टफोन के एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.77 इंच क्वाड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी। इसका रेजॉल्यूशन 1.5k और रिफ्रेश रेट 120 हर्टज होगा। फोन स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर मिल सकता है। इसे 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।

कैमरा सेटअप और बैटरी

रियर कैमरा सेटअप में 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसमें सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है। फोन में पावर के लिए 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,600mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68+IP69 रेटिंग की सुविधा होगी।

कितनी हो सकती है कीमत?

फिलहाल, कीमतों के बारे में तो कोई डिटेल नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इसे 25,000 से 30,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में सफायर ब्लू और पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेंगे। इसे अप्रैल के मिड में लॉन्च किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X