Home
News

Vivo V60: धांसू कैमरे वाला फोन ला रहा Vivo, लॉन्च से पहले तमाम डिटेल हुई लीक!

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo अपने लेटेस्ट V सीरीज स्मार्टफोन Vivo V60 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके कई अहम फीचर्स पहले ही कंफर्म कर दिए हैं, जिनमें Zeiss ट्यून कैमरा सेटअप, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले अपग्रेड शामिल हैं।

फोन का माइक्रोपेज भी लाइव हो चुका है। कंपनी का V लाइनअप चीन में S ब्रांडिंग के जरिये बेचा जाता है। आइए अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में जान लेते हैं।

Vivo V60: धांसू कैमरे वाला फोन ला रहा Vivo

लॉन्च डेट और उपलब्धता

Vivo V60 को 12 अगस्त दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट को यूट्यूब और कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन Vivo के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और रिटेल चैनल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध होगा। हालांकि, Flipkart और Amazon पर इसकी उपलब्धता को लेकर अभी जानकारी नहीं है।

Vivo V60 की संभावित कीमत

टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Vivo V60 की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये हो सकती है, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए होगी। फोन तीन कलर ऑप्शन्स में आएगा- Mist Grey, Moonlit Blue और Auspicious Gold। बाकी वेरिएंट्स और उनकी कीमत की जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।

Vivo V60 के स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले: 6.67-इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस

प्रोसेसर: Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट

स्टोरेज: 12GB तक LPDDR4x RAM, 512GB UFS 2.2 स्टोरेज

बैटरी: 6,500mAh, 90W फास्ट चार्जिंग

कैमरा

  • 50MP प्राइमरी सेंसर (Zeiss ट्यून)
  • 50MP टेलीफोटो कैमरा
  • 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा

ड्यूरेबिलिटी: IP68 और IP69 रेटिंग

Vivo V60 का फोकस हाई-क्वालिटी कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस पर है। लॉन्च के बाद यह मिड-प्रीमियम सेगमेंट में सीधा मुकाबला देगा। बता दें यह फोन कल ही मार्केट में दस्तक देने वाला है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Vivo V60 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा, जिसमें कंपनी के मुताबिक पिछले मॉडल के मुकाबले 27% तेज CPU स्पीड, 30% बेहतर GPU परफॉर्मेंस, और 25% ज्यादा गेमिंग क्षमता मिलेगी। यह फोन Funtouch OS 15 (Android 15) पर आधारित होगा और इसमें कई AI-पावर्ड टूल्स मिलेंगे।

  • Gemini Live
  • AI Captions
  • AI Smart Call Assistant
  • AI Magic Move

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X