Vivo V60 आज लॉन्च होगा: जानें कीमत, फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और अन्य डिटेल्स
Vivo आज (12 अगस्त) भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V60 लॉन्च करने जा रहा है। यह फरवरी में लॉन्च हुए Vivo V50 का सक्सेसर होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है।
फोन में Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, कई AI-आधारित इमेजिंग और प्रोडक्टिविटी टूल्स के साथ Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा।

लॉन्च इवेंट कहां और कब देखें
Vivo V60 का लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसे आप Vivo इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
Vivo V60 की कीमत और अवेलेबिलिटी (संभावित)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में Vivo V60 की कीमत 37,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। तुलना के लिए, इसके पिछले मॉडल Vivo V50 की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये थी।
फोन Auspicious Gold, Mist Grey और Moonlit Blue कलर ऑप्शंस में मिलेगा और लॉन्च के बाद Flipkart, Amazon और Vivo India e-store पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Vivo V60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
डिस्प्ले
Vivo X100 Lite में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कर्व्ड पैनल और मिनिमल बेजल्स की वजह से यह फोन एक प्रीमियम और इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है, चाहे आप वीडियो देखें या गेम खेलें।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
फोन में Snapdragon 7 Gen 4 SoC चिपसेट दिया गया है, जो अपने पिछले वर्जन की तुलना में 27% बेहतर CPU और 30% बेहतर GPU परफॉर्मेंस देता है। इसका मतलब है कि यह फोन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हेवी ऐप्स के इस्तेमाल में बेहद स्मूद परफॉर्म करेगा।
लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट
Vivo X100 Lite Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 के साथ आता है। इस नए सॉफ्टवेयर में यूजर इंटरफेस और सिक्योरिटी फीचर्स में सुधार किया गया है, जिससे आपको ज्यादा कस्टमाइजेशन और लेटेस्ट एंड्रॉयड फीचर्स का अनुभव मिलेगा।
प्रोफेशनल-ग्रेड कैमरा सेटअप
- फोन में Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें
- 50MP Sony IMX766 मेन सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ)
- 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो लेंस
एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो कॉलिंग का मजा मिलेगा।
पावरफुल बैटरी
Vivo X100 Lite में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications








