Home
News

नया फोन ला रहा Vivo, 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आने वाले हफ्तों में वीवो एक शानदार मिड-रेंज फोन लेकर रहा है। जिसे वेबसाइट पर टीज कर दिया गया है। दरअसल, Vivo अपनी पॉपुलर V-सीरीज को भारत में और बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

इस बार कंपनी Vivo V60e 5G को पेश करने जा रही है, जो अपने अन्य V-सीरीज मॉडल्स की तुलना में ज्यादा अफोर्डेबल होने का वादा करता है। Flipkart की माइक्रोसाइट पर लीक और टिप्स से पता चला है कि फोन की कीमत और वेरिएंट्स के बारे में कुछ जानकारी पहले ही सामने आ गई थी। आइए इसके बारे में पूरी डिटेल जानते हैं।

नया स्मार्टफोन ला रहा Vivo

भारत लॉन्च टाइमलाइन

Vivo ने आधिकारिक रूप से तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि V60e 5G 7 अक्टूबर 2025 को लॉन्च हो सकता है।

लीक कीमतें और वेरिएंट्स

  • 8GB + 128GB: 28,749 रुपये
  • 8GB + 256GB: 30,749 रुपये
  • 12GB + 256GB: 32,749 रुपये

ये कीमतें अभी आधिकारिक नहीं हैं, लेकिन उम्मीद है कि V60e 5G मिड-रेंज यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प साबित होगा।

मुख्य स्पेसिफिकेशन

कैमरा: अपकमिंग स्मार्टफोन में 200MP प्राइमरी कैमरा + 85mm टेलीफोटो लेंस के साथ दिया जाएगा।

डिजाइन और सेफ्टी: पानी और धूल से सेफ रखने के लिए फोन को IP68 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग मिली होगी।

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर लगाया जाएगा।

रैम: 8GB/12GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। बेस वेरिएंट के तौर पर।

डिस्प्ले: 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED पैनल डिस्प्ले दिया जाएगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्टज होगा। फिलहाल इसके बारे में ज्यादा डिटेल रिवील नहीं की गई है।

बैटरी: 6500mAh बैटरी 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी।

कलर ऑप्शन: Elite Purple और Noble Gold जैसे दो कलर ऑप्शन मिलेंगे।

Vivo V60e 5G को मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी दमदार बैटरी और हाई-एंड कैमरा के साथ एक आकर्षक स्मार्टफोन विकल्प माना जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X