Home
News

Vivo V60e 5G vs Vivo V50e 5G: क्या अपग्रेड करना होगा फायदेमंद? पढ़ें फुल कंपेरिजन

Vivo कल अपनी नई V सीरीज का मॉडल Vivo V60e 5G लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले इसका डिजाइन, कलर वेरिएंट, कैमरा और फीचर्स की डिटेल रिवील हो चुकी है।

अब सवाल ये है कि क्या Vivo V60e 5G, पुराने Vivo V50e 5G की तुलना में अपग्रेड करने लायक है? आइए जानते हैं दोनों मॉडलों के बीच क्या फर्क है।

Vivo V60e 5G vs Vivo V50e 5G का फुल कंपेरिजन

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo V60e 5G का डिजाइन काफी हद तक Vivo V60 मॉडल जैसा ही है। इसमें एक पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल, ग्लॉसी रियर पैनल और प्लास्टिक बिल्ड दिया गया है। वहीं, Vivo V50e 5G का कैमरा मॉड्यूल थोड़ा अलग है, जो इसके प्रीमियम मॉडल Vivo V50 जैसा दिखता है। दोनों ही स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी ये धूल और पानी से सेफ हैं।

  • Vivo V60e 5G में 6.77-इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • Vivo V50e 5G में भी 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले है, लेकिन इसकी ब्राइटनेस 1300 निट्स तक सीमित है।

परफॉर्मेंस और बैटरी

दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। लेकिन नया Vivo V60e 5G बैटरी के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आया है। इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है, जबकि पुराने Vivo V50e 5G में 5600mAh की बैटरी थी। दोनों ही डिवाइस 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

Vivo V60e 5G vs Vivo V50e 5G: कैमरा

यहां Vivo ने बड़ा बदलाव किया है। Vivo V60e 5G में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। वहीं, Vivo V50e 5G में 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा था। दोनों स्मार्टफोन में 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो सेल्फी लवर्स के लिए बेहतरीन है।

भारत में कीमत

Vivo V60e 5G की कीमत लगभग 28,749 रुपये (8GB + 128GB वेरिएंट) हो सकती है। वहीं Vivo V50e 5G को लॉन्च के समय 26,999 रुपये में पेश किया गया था। यानि नया मॉडल करीब 1,500-2,000 रुपये ज्यादा महंगा हो सकता है।

क्या अपग्रेड करना सही रहेगा?

अगर आप बेहतर कैमरा क्वालिटी, ज्यादा बैटरी बैकअप और ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले चाहते हैं, तो Vivo V60e 5G एक अच्छा अपग्रेड साबित हो सकता है। हालांकि, परफॉर्मेंस के मामले में दोनों में ज्यादा फर्क नहीं है।

अगर आप पहले से Vivo V50e 5G यूज कर रहे हैं, तो अपग्रेड जरूरी नहीं है, लेकिन अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो Vivo V60e 5G एक बैलेंस्ड और फ्यूचर-रेडी ऑप्शन है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X