Vivo V60e: 6500mAh बैटरी और 200MP कैमरा, लॉन्च हुआ तगड़ा स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ इतनी
Vivo ने भारत में अपना नया V60e स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की V-सीरीज का लेटेस्ट हैंडसेट है और इसे मंगलवार दोपहर पेश किया गया। फोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट, 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के विकल्प दिए गए हैं।
Vivo V60e में डुअल-रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), 30x जूम और 85mm पोर्ट्रेट इमेजिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और ऑरा लाइट (LED फ्लैश) भी मिलता है।

सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
फ्रंट में फोन में 50MP की AI Selfie कैमरा दी गई है जिसमें AI Aura Light Portrait, AI Festival Portrait, AI Four Season Portrait, और Image Expander जैसी खासियतें हैं। Vivo का दावा है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें ये AI फीचर्स उपलब्ध हैं।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है और यह 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC, IR Blaster और 360° Omnidirectional Antenna मौजूद है।

डिस्प्ले और प्रोटेक्शन
Vivo V60e में 6.77‑इंच का Quad Curved AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है। स्क्रीन में Diamond Shield Glass की सुरक्षा है और यह Low Blue Light certified भी है।
फोन Android 15 बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलता है और IP68 + IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी प्रतिरोधी है। Vivo ने इसमें AI Captions, AI Erase 3.0, AI Smart Call Assistant, और Gemini जैसे स्मार्ट AI फीचर्स भी जोड़े हैं। Vivo V60e को दो कलर ऑप्शन और अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।
Vivo V60e 10 अक्टूबर से Vivo India ऑनलाइन, फ्लिपकार्ट, अमेजन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+256GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये और 12GB + 256GB प्रीमियम वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








