Home
News

Vivo V60e vs Vivo V50e: मिडरेंज के दो धमाकेदार स्मार्टफोन, किसे खरीदना बेस्ट ऑप्शन?

Vivo V60e और Vivo V50e, दोनों ही मिडरेंज सेगमेंट के दमदार स्मार्टफोन हैं जो प्रीमियम लुक, मजबूत फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं और इन दोनों फोन में उलझन है, तो यह कंपेरिजन स्टोरी आपके लिए है।

Vivo V60e आज ही इंडियन मार्केट में लॉन्च हुआ है, जबकि Vivo V50e को कुछ महीने पहले लॉन्च किया गया था। नया फोन कई अपग्रेड फीचर्स लेकर आया है। इसमें क्या नया दिया गया है और इसे खरीदना कितना सही निर्णय है। आइए जानते हैं फुल कंपेरिजन...

Vivo V60e vs Vivo V50e: मिडरेंज के दो धमाकेदार स्मार्टफोन

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo V60e में क्वाड-कर्व्ड 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस के साथ काम करती है। वहीं, V50e में 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट 1800 निट्स ब्राइटनेस के साथ है। दोनों में IP68/IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Vivo V60e में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट है। पुराने वाले V50e में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज दोनों ही डिवाइस में मिलती है। डेली टास्क, गेमिंग और मल्टीटास्किंग में कोई फर्क नहीं पड़ता, दोनों ही काफी स्मूद चलेंगे। दोनों फोन के परफॉर्मेंस के बीच कोई बड़ा फर्क नहीं है।

Vivo V60e vs Vivo V50e: मिडरेंज के दो धमाकेदार स्मार्टफोन

कैमरा

Vivo V60e का कैमरा सेगमेंट काफी पावरफुल है। इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा है। वहीं, V50e में 50MP Sony IMX882 सेंसर + 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। तो V60e फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए सुपर अपग्रेड है।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo V60e में 6500mAh की बैटरी दी गई है जबकि V50e में 5600mAh की बैटरी है। दोनों में 90W फास्ट चार्जिंग स्पीड मिल जाती है, मगर V60e की बैटरी लाइफ थोड़ी ज्यादा लंबी होगी।

सॉफ्टवेयर और फीचर्स

दोनों में Android 15 बेस्ड Funtouch OS मिलता है। AI फीचर्स, Live Call Translation, स्क्रीन ट्रांसलेशन, फेस अनलॉक आदि दोनों में हैं, जबकि V60e में कैमरा बेस्ड AI Portaits, AI Festival Portrait जैसे एडवांस्ड फीचर अधिक मिलते हैं।

फीचर (Feature) Vivo V60e Vivo V50e
डिस्प्ले 6.77 AMOLED, 120Hz, 1600 निट्स 6.77 AMOLED, 120Hz, 1800 निट्स
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7360 Turbo MediaTek Dimensity 7300
रैम/स्टोरेज 8GB/256GB 8GB/256GB
रियर कैमरा 200MP + 8MP 50MP + 8MP
फ्रंट कैमरा 50MP 50MP
बैटरी 6500mAh/90W फास्ट चार्ज 5600mAh/90W फास्ट चार्ज
IP रेटिंग IP68/IP69 IP68/IP69
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X