कन्फर्म, 16 नवंबर को लॉन्च हो रहा है ये शानदार स्मार्टफोन
वीवो भारत में अपना स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह नया स्मार्टफोन कंपनी 20 नवंबर को लॉन्च होगा। यह कौन सा फोन है, इस बारे में कंपनी ने कुछ भी नहीं कहा है। इस लॉन्च के लिए कंपनी ने पिछले हफ्ते इसके लिए मीडिया को प्रेस इनवाईट भेजने शुरू किए थे।
अब सुनने में आया है कि वीवो 16 नवंबर को इंडोनेशिया में अपना स्मार्टफोन वीवो वी7 लॉन्च करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने इनवाईट भेज दिए है और तैयारी भी पूरी है। इस खबर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले डिवाइस से क्या उम्मीदें होंगी।

वीवो के इस नए इनवाईट में एक बिग डिस्प्ले स्मार्टफोन साफ देखा जा सकता है। यह एक फुल व्यू डिस्प्ले फोन होगा, इस फोन में फ्रंट कैमरा 24मेगापिक्सल का है। साथ ही फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
स्पेसिफिकेशन
रुमर्स और लीक्स पर ध्यान दें तो वीवो वी7 स्मार्टफोन का डिज़ाइन वीवो वी7+ के जैसा ही होगा। वीवो वी7 स्मार्टफोन में 5.7 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले हो सकती है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 450 एसओसी होगा, जिसके साथ फोन में 4जीबी की रैम दी जाएगी। इस फोन की इंटरनल मैमोरी 32जीबी की हो सकती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाने का ऑप्शन भी दिया जाएगा।
फोन के बैटरी की ओर ध्यान दें तो यह 3000mAh की होगी। इस फोन में एंड्रायड नॉगट के साथ ही फनटच ओएस 3.2 भी होगा। वीवो वी7 की हाईलाइट इसका कैमरा बताया जा रहा है। यह फोन 24 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आएगा और इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








