Home
News

24MP कैमरा के साथ Vivo V7 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

By Neha
Vivo V7 फर्स्ट इम्प्रैशन

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने इंडिया में अपनी V को एक्सपेंड करते हुए सोमवार को Vivo V7 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। इस फोन को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया गया है। वीवो वी7 स्मार्टफोन को कंपनी ने सेल्फी सेंट्रिक फोन की कैटेगिरी में पेश किया है। इस फोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही कंपनी ने इस फोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया था। अब ये फोन इंडियन यूजर के लिए भी उपलब्ध है। लॉन्च के बाद Vivo V7 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर अवेलेबल होगा।

24MP कैमरा के साथ Vivo V7 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वीवो ने वीवो ने V7 फोन को 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ पेश किया है। फोन में f/2.0 अपर्चर एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। इसके साथ ही फोन में 5.7-इंच एचडी फुल व्यू डिसप्ले दिया गया है। फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज क्वालकॉन स्नैपड्रैगन 450 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए 256GB तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 3,000mAh की बैटरी दी गई है।

वीवो V7 फोन एंड्राइड 7.1 नॉगट फनटच OS 3.2 के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम कार्ड सपोर्ट, 4G LTE, VoLTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11ac और जीपीएस दिया गया है। इस फोन को इंडियन मार्केट में 18,990 रुपए की कीमत में पेश किया है।

अगर आप वीवो V7 स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि इसे इंडिया में शैंपेन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन की एक्सक्लूसिव सेल फ्लिपकार्ट पर 24 नवंबर से शुरू होगी लेकिन आज से फोन के प्री ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।

फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल से फोन को 1,584 रुपए की नो कोस्ट ईएमआई प्रति महीना पर खरीदा जा सकता है। वहीं, अगर फोन को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदने पर स्पेशल डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए फोन पर वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट वॉरंटी और बुकमाएशो पर कपल मूवी टिकट गिफ्ट कर रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo V7 launched in india with 24MP fron camera. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X