Home
News

Vivo V7 स्मार्टफोन आज भारत में हो रहा है लॉन्च

By Neha
Vivo V7 फर्स्ट इम्प्रैशन

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo सोमवार को इंडिया में अपना स्मार्टफोन Vivo V7 लॉन्च कर रही है। वीवो ने इस फोन के लॉन्च इवेंट के लिए काफी दिनों पहले से ही मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया था। इंडिया में ये स्मार्टफोन आज दोपहर 1:00PM बजे लॉन्च किया जाएगा। आप इस स्मार्टफोन की लाइव स्ट्रीमिंग भी देखना चाहते हैं, तो यूट्यूब पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा आप कंपनी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जाकर भी Vivo V7 लॉन्च लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

Vivo V7 स्मार्टफोन आज भारत में हो रहा है लॉन्च

बता दें कि वीवो ने कुछ ही दिनों पहले ये स्मार्टफोन इंडोनेशिया में लॉन्च किया था। वीवो ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन V7 को सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन की रेंज में पेश किया है। अगर इस फोन की कीमत की बात करें, तो कंपनी ने इंडोनेशिया में इस फोन को IDR 3,799,000 कीमत यानी 18,300 रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया है। उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में भी कंपनी इस फोन को अंडर 20,000 की रेंज में पेश कर सकती है।

इंडिया में सितंबर में लॉन्च किए गए वीवो V7 प्लस स्मार्टफोन को 21,990 रुपए में लॉन्च किया गया था। अब Vivo V7 के साथ कंपनी अपनी V सीरिज को इंडिया में और फैलाने जा रही है। फ्लिपकार्ट के एक टीजर के अनुसार, वीवो का ये सेल्फी सेंट्रिक फोन 24 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है। लॉन्च के बाद ये फोन फ्लिपकार्ट पर ही एक्सक्लूसिवली अवेलेबल होगा।

फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन की खरीद पर अपने ग्राहकों को कुछ ऑफर्स भी पेश कर सकती है। Vivo V7 स्मार्टफोन की नॉर्मल सेल नवंबर महीने के अंत तक शुरू हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo V7 Set to Launch in India Today. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X