Vivo ला रहा है 2 नए धांसू 5G स्मार्टफोन्स! Vivo V70 और T5x 5G भारत में जल्द होंगे लॉन्च
कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन्स के लिए मशहूर Vivo जल्द ही भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के दो नए स्मार्टफोन्स Vivo V70 और Vivo T5x 5G को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है।
BIS सर्टिफिकेशन मिलना इस बात का इशारा है कि भारत में इनकी लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है। इन स्मार्टफोन्स के बारे में लॉन्च से पहले कुछ डिटेल रिवील हो गई है। जिसके बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

Vivo V70: क्या होगी खासियत?
BIS वेबसाइट पर एक वीवो डिवाइस को मॉडल नंबर V2538 के साथ लिस्ट किया गया है, जिसे Vivo V70 माना जा रहा है। यह फोन इस साल अगस्त में लॉन्च हुए Vivo V60 का सक्सेसर (अपग्रेडेड वर्जन) होगा।
संभावित प्रोसेसर: गीकबेंच लिस्टिंग से संकेत मिले हैं कि यह फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट और Adreno 722 GPU होने की उम्मीद है।
चीन से कनेक्शन: खबरें हैं कि Vivo V70 असल में Vivo S50 का रिब्रिैंडेड वर्जन हो सकता है, जो चीन में 15 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है।
Vivo T5x 5G
Vivo V70 के साथ ही एक और फोन मॉडल नंबर V2545 के साथ BIS पर दिखा है, जिसे Vivo T5x 5G कहा जा रहा है। यह मौजूदा Vivo T4x 5G की जगह लेगा।
संभावित अपग्रेड्स: हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन अभी नहीं आए हैं, लेकिन यह अपने पुराने मॉडल से बेहतर होगा। याद दिला दें कि पुराने T4x 5G में 6.72 इंच की 120Hz डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर और 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी। उम्मीद है कि नया मॉडल इससे भी फास्ट चार्जिंग और बेहतर कैमरे के साथ आएगा।
लॉन्च कब तक?
BIS लिस्टिंग आमतौर पर लॉन्च से कुछ हफ्ते या महीने पहले आती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वीवो इन दोनों फोन्स को 2026 की शुरुआत में या अगले कुछ हफ्तों में भारतीय बाजार में उतार सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








