Elite अवतार में आ रहा Vivo, 6500mAh बैटरी और Snapdragon 8s Gen 3 के साथ मचेगा धमाल
Vivo भारत में अपनी अगली जनरेशन V70 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया है कि इस सीरीज में दो स्मार्टफोन होंगे- Vivo V70 और Vivo V70 Elite।
इस बार Vivo सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस, कैमरा और प्रीमियम फीचर्स के मामले में भी बड़ा अपग्रेड देने वाला है, वहीं Zeiss कैमरा ब्रांडिंग को बरकरार रखा गया है। आइए जानते हैं Vivo V70 सीरीज से जुड़ी अब तक सामने आई सभी अहम जानकारियां।

Vivo V70 सीरीज डिजाइन
Vivo इंडिया वेबसाइट पर V70 सीरीज का लॉन्च पेज लाइव हो चुका है, जिससे फोन के डिजाइन की पहली झलक मिलती है। इसमें नया स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप नजर आता है। यह डिजाइन Vivo V60 के पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल से काफी अलग है।
इसके साथ ही फोन में नया Passion Red कलर ऑप्शन भी देखने को मिलेगा। हालांकि यह साफ नहीं है कि वेबसाइट पर दिखाया गया मॉडल V70 है या V70 Elite। Vivo का दावा है कि V70 सीरीज में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम मिलेगा, जिससे फोन ज्यादा मजबूत होगा। इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलेगी, यानी धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा।
कैमरा
Vivo की V सीरीज़ हमेशा से कैमरा-फोकस्ड रही है और V70 सीरीज़ में भी यही देखने को मिलेगा। कंपनी के अनुसार Vivo V70 Elite में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP 3x टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा।
सेल्फी के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। सभी कैमरा सेंसर पर Zeiss ब्रांडिंग होगी। Vivo का कहना है कि V70 Elite में 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा, हालांकि यह साफ नहीं है कि यह फीचर सभी कैमरों के लिए होगा या सिर्फ मेन सेंसर के लिए।
Vivo V70 Series Performance
परफॉर्मेंस के मामले में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
Vivo V70 Elite में मिलेगा Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर। वहीं Vivo V70 में होगा Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
दोनों ही स्मार्टफोन्स में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी जाएगी। तुलना करें तो Vivo V60 में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज थी, यानी यह एक बड़ा अपग्रेड है।
डिस्प्ले और बैटरी
Vivo V70 सीरीज में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। V70 Elite में खासतौर पर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा, जो V60 में मौजूद ऑप्टिकल स्कैनर से ज्यादा तेज और सुरक्षित माना जाता है। बैटरी की बात करें तो दोनों फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
लॉन्च डेट और संभावित कीमत
Vivo ने अभी तक V70 सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Smartprix की रिपोर्ट के मुताबिक यह सीरीज अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकती है। कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo V70 Elite की कीमत 55,000 रुपये से कम हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








