Home
News

24MP फ्रंट कैमरा व 3260mAh बैटरी वाला Vivo V9 भारत में लॉन्च

By Neha Kashyap

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने शुक्रवार को इंडिया में अपना लेटेस्ट हैंडसेट Vivo V9 लॉन्च कर दिया है। वीवो के फैन्स को इस फोन का बेसब्री से इंतजार था, जो आखिरकार इस फोन के लॉन्च के साथ पूरा हो गया। कंपनी ने इस फोन को दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा इस फोन के कैमरा और डिजाइन की है।

कंपनी ने इस फोन को 24 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ पेश किया है, जो कैमरा सेंट्रिक फोन को कड़ी टक्कर दे सकता है। वीवो का ये फ्लैगशिप फोन पर्ल ब्लैक, सफायर ब्लू और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।

24MP फ्रंट कैमरा व 3260mAh बैटरी वाला  Vivo V9 भारत में लॉन्च

आइए जानते हैं इस फोन की सभी फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।

वीवो V9 की कीमत और उपलब्धता-

वीवो V9 की कीमत और उपलब्धता-

कंपनी ने इस फोन को भारत में बजट कैटेगिरी फोन में पेश किया है। इसकी कीमत 22,990 रुपए है। शुक्रवार को लॉन्च के साथ ही इस फोन की ऑनलाइन प्री बुकिंग ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है। इस फोन की बिक्री 2 अप्रैल से भारत में शुरू होगी।

वीवो V9 की डिजाइन-

वीवो V9 की डिजाइन-

इस फोन में ऐपल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन X की तरह एक नोच दिया है। साथ ही कंपनी ने इस फोन को प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है। इसफोन में पतले बैजल दिए हैं और ये 90 परसेंट स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है। इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है।

मात्र 10 मिनट में 9.99 % साफ हो जाएगा आपका फोन
वीवो V9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

वीवो V9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

वीवो के इस फोन में 6.3-इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जो 2280x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। सेल्फी के दीवानों के लिए इस फोन में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इसका फ्रंट कैमरा AI फेस ब्यूटीफिकेशन, जेंडर डिटेक्शन और एचडीआर मोड के साथ आता है।

इस फोन में डुअल रियर कैमरा सैटअप दिया है, जो 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के सेंसर्स के साथ आता है। इसका रियर कैमरा जेंडर डिटेक्शन, पैनॉरमा मोड के साथ आता है। इसमें 4K वीडियो शूट किया जा सकता है।वीवो के इस फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसका इंटरनल स्टोरेज 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है। ये स्मार्टफोन 2.2GHz ऑक्टा-कोर क्वालकोम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर पर एड्रिनो 506 GPU के साथ चलता है। ये फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कंपनी के अपने OS 4.0 पर चलता है।

इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3260 mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4G VoLTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS, डुअल सिम और माइक्रो USB 2.0 पोर्ट आदि हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has launched its new flagship smartphone Vivo V9 in India for Rs 22,990. the phone have 6.3-inch Full HD plus display and 24-megapixel selfie camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X