16MP कैमरा व 4GB रैम वाला Vivo V9 Youth हुआ सस्ता
अगर आप दमदार फीचर्स के साथ स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। वीवो के पॉपुलर हैंडसेट Vivo V9 Youth की कीमत 1000 रुपए कम हो गई है। लॉन्च के समय Vivo V9 Youth की कीमत 18,990 रुपए थी। अब इस स्मार्टफोन को 1000 रुपए प्राइस कट के साथ इस फोन को 17,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने अभी इस प्राइस कट की ऑफिशियली जानकारी नहीं दी है। मुंबई बेस्ट रिटेलर महेश टेलीकॉम ने इस प्राइस कट के बारे में अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट के जरिए जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, डिस्काउंट के बाद नई कीमत पर वीवो V9 यूथ को ऑनलाइन वेबसाइट फ्लिपकार्ट, अमेजन, पेटीएम मॉल और वीवो ई स्टोर से खऱीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन को नई कीमत पर ऑफलाइन मार्केट से भी खरीदा जा सकता है। इस फोन को ब्लैक व गोल्ड रंग में पेश किया गया है।
Vivo V9 Youth के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
वीवो V9 यूथ में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया है, जो 1080x2280 पिक्सल रिजॉल्य़ूशन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। फोन की बड़ी डिसप्ले को पावर देने के लिए 3260 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें, तो इस फोन में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे ऑप्शन हैं।
वीवो के इस फोन में 4जीबी रैम दिया गया है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो ये 32 जीबी का है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है।
जैसा कि हम बता चुके हैं कि कंपनी ने वीवो V9 यूथ को यूथ के लिए डिजाइन किया है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। इसका सेल्फी कैमरा एआई फेस ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया है, जो 16 मेगापिक्सल प्रायमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा के साथ आता है।
वीवो का ये फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड फनटच ओएस 4.0 पर रन करता है। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें, तो इसमें 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। ये फोन फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आता है, जो फोन के बैक पैनल पर मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications








