16MP फ्रंट कैमरा व 4GB रैम के साथ Vivo V9 Youth भारत में लॉन्च
Vivo ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन सीरिज को आगे बढ़ाते हुए लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V9 Youth लॉन्च कर दिया है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि कंपनी ने इस फोन को युवाओं को फोकस करते हुए पेश किया है।
इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। इसके अलावा ये फोन 4 जीबी रैम के साथ आता है। कंपनी ने वीवो V9 यूथ स्मार्टफोन को मिड बजट स्मार्टफोन कैटेगिरी में पेश किया है और इसकी कीमत 18,990 रुपए है।

आइए जानते हैं इस फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
Vivo V9 Youth की उपलब्धता और कलर वेरिएंट-
20 अप्रैल से ये फोन वीवो के सभी ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यानी फिलहाल ये फोन ऑफलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 24 अप्रैल से ये फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया और पेटीएम मॉल जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे बिक्री के लिए भी उपलब्ध होगा। इस फोन को ब्लैक व गोल्ड रंग में पेश किया गया है।
डिसप्ले और बैटरी-
वीवो V9 यूथ में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया है, जो 1080x2280 पिक्सल रिजॉल्य़ूशन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। फोन की बड़ी डिसप्ले को पावर देने के लिए 3260 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें, तो इस फोन में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे ऑप्शन हैं।

रैम और प्रोसेसर-
वीवो के इस फोन में 4जीबी रैम दिया गया है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो ये 32 जीबी का है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा-
जैसा कि हम बता चुके हैं कि कंपनी ने वीवो V9 यूथ को यूथ के लिए डिजाइन किया है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। इसका सेल्फी कैमरा एआई फेस ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया है, जो 16 मेगापिक्सल प्रायमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा के साथ आता है।
ओएस और कनेक्टिविटी फीचर-
वीवो का ये फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड फनटच ओएस 4.0 पर रन करता है। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें, तो इसमें 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। ये फोन फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आता है, जो फोन के बैक पैनल पर मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications