Vivo X Fold 4 कब होगा लॉन्च, मिलेगा Qualcomm का पावरफुल प्रोसेसर; कितनी हो सकती है कीमत?
Vivo X Fold 4 के लॉन्च की तैयारियां जोरों-शोरों चल रही हैं। कंपनी इस साल के अंत तक फोल्डेबल फोन को चीनी मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इसे पिछले साल लाए गए वीवो एक्स फोल्ड 3 के सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है। इसे भारत में भी लॉन्च किया गया था।
अपकमिंग फोल्डेबल फोन के बारे में कई तरह की डिटेल सामने आ चुकी है। हालिया रिपोर्ट में फोल्डेबल फोन के मेन स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताया गया है। अपकमिंग बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन में क्या खास मिल सकता है। यहां बताने वाले हैं।

Vivo X Fold 4 स्पेसिफिकेशन एक्सपेक्टेड
डिजिटल चैट स्टेशन Weibo ने फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कई तरह की जानकारी दी है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है। प्रोसेसर को एड्रेनो 750 जीपीयू के साथ जोड़ा जाएगा। प्रोसेसर कॉर्टेक्स X4,कॉर्टेक्स A720 और कॉर्टेक्स A520 कोर के साथ आता है। इसमें 6000mAh की बैटरी मिलने की बात कही जा रही है। फोल्डेबल फोन में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा। ऐसा ही कैमरा पिछले मॉडल में भी दिया गया है।
इस वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिला होगा। साथ में इसे IPX8 की रेटिंग भी मिली होगी। कंपनी इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट भी देगी। यह भी कहा गया है कि यह फोल्डेबल सेगमेंट में कम कीमत में एंट्री लेगा। वीवो 2024 के फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर का ऑप्शन चुन रहा है ताकि लागत को कंट्रोल किया जा सके।
कब हो सकती है एंट्री?
अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो वीवो एक्स फोल्ड 4 को जून के आसपास चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉरमेंस और डिजाइन में बदलाव इस फोन को बाकी फोल्डेबल फोन से अलग बनाएंगे। अभी इसके बारे में ज्यादा डिटेल नहीं मिली है, लेकिन आने वाले वक्त में इसे लेकर ज्यादा जानकारी मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








