Home
News

Vivo X Fold 5: 25 जून को लॉन्च होगा फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन, मिलेगा दमदार कैमरा और 'स्लीक' डिजाइन

Vivo ने अपने अगले फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 5 की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। यह स्मार्टफोन 25 जून को चीन में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने एक बार फिर से इस डिवाइस के 'हल्के और मजबूत' होने पर जोर दिया है। इसमें स्लीक प्रोफाइल के साथ ZEISS लेंस मिलेंगे, जो फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को शानदार बनाएंगे।

Vivo X Fold 5: 25 जून को लॉन्च होगा फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन

डिजाइन और कैमरा

कंपनी के द्वारा जारी किए गए टीजर से पता चलता है कि फोन फोल्ड होने पर भी एक स्लीक प्रोफाइल बनाए रखता है। कैमरे की बात करें तो, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है, जिसमें ZEISS ऑप्टिक्स और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है।

पहले के लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार, इसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50MP ऑटोफोकस अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Sony IMX882 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।

Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर हान बोक्सियाओ ने हाल ही में 1x, 20x टेलीफोटो सैंपल्स और टेलीफोटो मैक्रो सैंपल्स पोस्ट किए थे। उन्होंने बताया कि कंपनी ने X Fold3 Pro से भी बेहतर पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस को एक ऐसे बॉडी में फिट किया है जो X Fold3 से सिर्फ 4.x mm पतला है।

शानदार डिस्प्ले और ड्यूरेबिलिटी

Vivo X Fold 5 ग्रीन, ब्लैक और टाइटेनियम कलर में उपलब्ध होगा। कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि इसके अंदर और बाहर दोनों डिस्प्ले के लिए LTPO 8T तकनीक यूज होगी। डिस्प्ले 4500 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस, फुल ब्राइटनेस हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और TÜV Rheinland ग्लोबल आई प्रोटेक्शन 3.0 सर्टिफिकेशन के साथ आएगी।

ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी यह फोन नया बेंचमार्क स्थापित कर रहा है। Vivo X Fold 5 फोन को तीन कंप्लीट सर्टिफिकेट मिले हैं। IPX8, IPX9 और IPX9+। यह इंडस्ट्री का पहला IP5X डस्टप्रूफ फोल्डिंग स्क्रीन वाला फोन है। इतना ही नहीं, X Fold5 की ब्लू ओशन बैटरी पहली बार -30 डिग्री सेल्सियस पर भी फोन को पावर दे सकेगी।

दुनिया का सबसे हल्का फोल्डेबल फोन?

Vivo का दावा है कि Vivo X Fold 5 सबसे हल्का फोल्डेबल मोबाइल फोन होने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ेगा। यह रिकॉर्ड पहले X Fold3 (219 ग्राम) के नाम था।

Apple इकोसिस्टम के साथ सीधा कनेक्शन

सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर यह है कि Vivo X Fold 5 Apple iCloud से सीधे कनेक्ट होने वाला पहला Android फोन होगा। यूजर्स Vivo X Fold 5 के बिल्ट-इन फाइल मैनेजमेंट ऐप के जरिए अपने Apple अकाउंट में लॉग इन करके iCloud में मौजूद फोटो और फाइल्स को सीधे एक्सेस कर पाएंगे। यह यूजर्स को Apple मेमो को रियल टाइम में देखने, एडिट करने और सिंक्रोनाइज करने का भी सपोर्ट करेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X