Vivo X100 पर बंपर डिस्काउंट! ₹10,000 से ज्यादा की छूट के साथ मिल रहा है फ्लैगशिप फोन
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ आए- वो भी बजट में तो Vivo की ओर से एक बेहतरीन मौका है। Vivo X100 5G, जो पिछले साल फ्लैगशिप सेगमेंट में लॉन्च हुआ था, अब Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
कंपनी ने इस फोन की कीमत में 10,010 रुपये की सीधी छूट दी है, जिससे यह प्रीमियम फोन अब पहले से काफी सस्ता हो गया है। आइए जानते हैं डील की पूरी डिटेल...

डील की डिटेल
इस ऑफर के तहत, Vivo X100 का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 52,980 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, यदि ग्राहक Axis Bank या IDFC Bank के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 750 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिससे कीमत घटकर 52,130 रुपये रह जाएगी।
इसके अलावा, Flipkart Axis Bank कार्ड पर 5% कैशबैक (4,000 तक) और EMI की सुविधा भी दी जा रही है।
Vivo X100 के खास फीचर्स
डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo X100 में 6.78-इंच की बड़ी और खूबसूरत Curved AMOLED 8T LTPO डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz की रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह स्क्रीन न सिर्फ स्मूद स्क्रॉलिंग का अनुभव देती है बल्कि धूप में भी बेहतरीन विजिबिलिटी सुनिश्चित करती है। फोन की डिजाइन प्रीमियम फील देती है और इसे IP68 रेटिंग मिली है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में MediaTek का फ्लैगशिप प्रोसेसर Dimensity 9300 दिया गया है, जो किसी भी टास्क को बड़ी तेजी से प्रोसेस करता है। गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग यह प्रोसेसर हर जरूरत पर खरा उतरता है। इसके साथ vivo का V3 इमेजिंग चिप भी है, जो फोटो और वीडियो क्वालिटी को शानदार बना देता है।
कैमरा सेटअप
कैमरा सेक्शन में Vivo ने ZEISS के साथ मिलकर शानदार काम किया है। इसमें मिलता है।
- 50MP Sony IMX920 प्राइमरी सेंसर - कम रोशनी में भी जबरदस्त फोटो कैप्चर करता है।
- 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस - ग्रुप फोटो और लैंडस्केप के लिए बेहतरीन
- 64MP टेलीफोटो लेंस - 100x डिजिटल जूम के साथ क्लोज-अप शॉट्स के लिए परफेक्ट
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो पूरे दिन आराम से चलती है। साथ में है 120W फास्ट चार्जिंग, जिससे कुछ ही मिनटों में फोन पूरी तरह चार्ज हो जाता है।
सॉफ्टवेयर और एक्स्ट्रा फीचर्स
Vivo X100 Android 15 बेस्ड Funtouch OS 14पर चलता है, जो यूजर को क्लीन और आसान इंटरफेस देता है। फोन में सभी जरूरी सेंसर और 5G सपोर्ट भी है।
Vivo X100 उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो बिना ज्यादा खर्च किए एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। इसमें शानदार डिस्प्ले, ताकतवर परफॉर्मेंस, प्रीमियम कैमरा सेटअप और सुपरफास्ट चार्जिंग सब कुछ मौजूद है। Flipkart पर इस वक्त मिल रही छूट को देखकर कहा जा सकता है कि यह एक value for money डील है।


Click it and Unblock the Notifications








