Vivo X20 के दमदार वेरिएंट की सेल 8 दिसंबर से शुरू

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने इस साल सितंबर में वीवो X20 लॉन्च किया था। अब वीवो X20 स्मार्टफोन का "King of Glory" एनिवर्सिरी लिमिटेड एडिशन घरेलू स्मार्टफोन मार्कट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। चीन में इस फोन की सेल GizoChina पर 8 दिसंबर से शुरू हो रही है। बता दें कि कंपनी ने इस साल अक्टूबर में ही प्रमोशनल पोस्टर में फोन का ये वेरिएंट पेश किया था। फिलहाल ये फोन बिक्री के लिए सिर्फ चाइना में उपलब्ध है। बाकी देशों में लिमिटेड एडिशन की उपलब्धता को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वीवो X20 की कीमत की बात करें, तो इस फोन को 3,498 यूआन यानी करीब 34,127 रुपए में पेश किया गया है। इस फोन को खरीदने पर ये स्पेशल गिफ्ट बॉक्स में डिलिवर होगा। कलर वेरिएंट की बात करें, तो इस किंग ऑफ ग्लोरी एडिशन को रैड और ब्लैक के मिक्स कलर में पेश किया गया है। फोन के बॉटम में रियर पैनल के पास गोल्ड प्लेटेड वीवो लोगो नजर आएगा। फोन के टॉप में एंटिना बैंड्स है और इसका बॉटम रेड कलर का है।
Vivo X20 स्मार्टफोन में 6.01 इंच का फुल एचडी सुपर 1080*2160 पिक्सल एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। वीवो X20 3245mAH बैटरी के साथ आता है। इस फोन में डूअल सिम सपोर्ट है और यह फनटच OS पर आधारित एंड्रायड 7.1.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
वीवो X20 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसका सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। इनमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर भी दिया गया है। ये फोन डुअल सिमकार्ड स्लॉट के साथ आता है।
वीवो एक्स20 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 एसओसी दिया गया है और इसके ग्राफ़िक्स के लिए अड्रेनो 512 GPU दिया गया है। फोन की रैम 4जीबी की है और इसकी इंटरनल मैमोरी 64/128जीबी की है। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है, इसकी एक्सपैंडेबल मैमोरी 256 जीबी है।


Click it and Unblock the Notifications








