Home
News

Vivo X20 की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, फीचर्स हैं शानदार

By Agrahi
Vivo V7 फर्स्ट इम्प्रैशन

वीवो स्मार्टफोन कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को जल्द ही अपने घरेलू मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पिछले दिनों कंपनी के स्मार्टफोन वीवो एक्स20 के बारे में कई लीक्स और रुमर देखने को मिले थे। अब कंपनी इस फोन की लॉन्च डेट ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कहा जा रहा है कि ये नया डिवाइस सितंबर में लॉन्च हो सकता है।

Vivo X20 की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, फीचर्स हैं शानदार

वीवो चाइना ने अपने वेइबो अकाउंट में नया टीज़र रिलीज़ किया है, जिस पर इसकी डेट 21 सितंबर बताई गई है। टीज़र के अनुसार यह फोन 8 बजे लॉन्च होगा। वीवो एक्स20 के बारे में सामने आई जानकारी से लगता है कि यह फोन काफी कुछ Vivo V7+ से मिलता जुलता है।

ये हो सकते हैं स्पेक्स
रुमर्स पर ध्यान दें तो इस फोन में 5.2 इंच फुल एचडी 1080पी डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 2.2GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में अड्रेनो 512 GPU दिया गया है। इस फोन में 4जीबी और 6जीबी की रैम हो सकती है साथ ही इसकी इंटरनल स्टोरेज 64जीबी तक की होगी।

वीवो का यह हैंडसेट 3500mAh की बैटरी के साथ आएगा और यह फोन एंड्रायड 7.1.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है जिसके साथ कंपनी का फनटच ओएस भी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X20 official launch date is here, mark your calendaars now. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X