Home
News

Vivo X20 plus UD लॉन्च, इसके डिसप्ले में है फिंगरप्रिंट सेंसर

By Neha

वीवो कंपनी ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वीवो एक्स20 प्लस यूडी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो का ये फोन फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में अंडर डिसप्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है और फोन में इस फोन को पेश करने वाली वीवो पहली कंपनी बन गई है। याद हो कि कंपनी ने पहली बार इस फोन को कंज्यूमर इलैक्ट्रॉनिक्स शो(CES)2018 में पेश किया था।

अब इस फोन को कंपनी ने चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। बता दें कि वीवो अपने इस फ्लैगशिप फोन पर काफी समय से काम कर रही थी। वीवो के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेक्स के बारे में लॉन्च से पहले ही कई जानकारियां सामने आ चुकी थीं। सीईएस 2018 में इस फोन को पेश करने के बाद वीवो के फैन्स को इसका बेसब्री से इंतजार था।

Vivo X20 plus UD लॉन्च, इसके डिसप्ले में है फिंगरप्रिंट सेंसर

कंपनी ने फिलहाल चीन में भी इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को 3998 युआन यानी करीब 39,918 रुपए में पेश कर सकती है। बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पॉपुलर वीवो कंपनी ने एक्स20 प्लस यूडी को फ्लैगशिप फोन की रेंज में ही होगा।

वीवो X20 प्लस UD में सिनेप्टिक्स क्लियर ID 9500 इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। मार्केट में इस समय कई स्मार्टफोन पेश किए जा रहे हैं, जिनमें फिंगर प्रिंट सेंसर दिया होता है, लेकिन ये फोन के होम बटन या बैक पैनल पर मौजूद होता है। जबकि कंपनी ने स फोन के डिसप्ले में ही फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। इस फोन में 6.43 इंच का फुल HD प्लस सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया है, जो 2160x1080 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है।

वीवो के इस फोन में 2.2GHz ऑक्टा-कोर क्वालकोम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया है। ये फोन 4GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसके इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसका 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमराf/1.8 अपर्चर, OIS के साथ है और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जिसका f/2.0 अपर्चर के साथ आता है।

फोन में पावर बैकअप के लिए 3800mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी के मामले में फोन इस प्राइस कैटेगिरी में आ रहे फोन से पिछड़ सकता है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, GPS, USB टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
vivo company ne apne flagship smartphone X20 Plus UD china me launch kar diya hai. X20 Plus UD phone me under display finger print sensor diya hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X