Vivo X200 FE Vs OnePlus 13s: कौन है असली कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप, पढ़ें पूरा कंपेरिजन
Vivo ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं- Vivo X200 FE और Vivo X Fold 5। जहां X Fold 5 अपने फोल्डेबल डिजाइन की वजह से चर्चा में है, वहीं Vivo X200 FE उन यूजर्स के लिए एक अफोर्डेबल फ्लैगशिप ऑप्शन बनकर आया है, जो प्रीमियम फीचर्स कॉम्पैक्ट साइज में चाहते हैं।
इसकी शुरुआती कीमत ₹54,999 रखी गई है, जो बिल्कुल उतनी ही है जितनी OnePlus के हालिया लॉन्च OnePlus 13s की है। ऐसे में यह तुलना जरूरी हो जाती है कि दोनों में से कौन स्मार्टफोन बेहतर है।

डिस्प्ले किसकी बेहतर
डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X200 FE में 6.31 इंच का AMOLED पैनल मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। वहीं OnePlus 13s में 6.32 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। Vivo ब्राइटनेस के मामले में आगे है, जबकि OnePlus की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी ज्यादा बैटरी एफिशिएंट और स्मूथ एक्सपीरियंस देने वाली है।
कैमरा
कैमरे के मोर्चे पर Vivo X200 FE थोड़ी बढ़त बनाता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है- 50MP का मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस। वहीं फ्रंट में 50MP का हाई-रेजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा मिलता है। दूसरी ओर OnePlus 13s में 50MP का मेन कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोटोग्राफी के लिहाज से Vivo ज्यादा वर्सटाइल नजर आता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में OnePlus 13s का पलड़ा भारी दिखता है क्योंकि इसमें Qualcomm का दमदार Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है, जबकि Vivo X200 FE में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर है। OnePlus 13s UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट करता है, जो Vivo के UFS 3.1 से तेज है। दोनों ही फोन LPDDR5X रैम के साथ आते हैं और 12GB/256GB से लेकर 16GB/512GB तक के विकल्प मौजूद हैं।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी सेक्शन में Vivo फिर से आगे दिखता है। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W की FlashCharge को सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus 13s में 5850mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यानी ज्यादा बैकअप और तेज चार्जिंग के लिए Vivo X200 FE बेहतर विकल्प हो सकता है।
कुल मिलाकर, अगर आप कैमरा, बैटरी और ब्राइटनेस को प्राथमिकता देते हैं, तो Vivo X200 FE एक शानदार कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप साबित हो सकता है। लेकिन अगर आपकी प्रायोरिटी
प्रोसेसिंग पावर, स्मूथ डिस्प्ले और तेज स्टोरेज है, तो OnePlus 13s आपके लिए बेहतर रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications








