Home
News

Vivo X200 FE vs Vivo X200: दोनों में क्या है फर्क, खरीदने से पहले कर लें कन्फ्यूजन दूर

Vivo X200 FE vs Vivo X200: Vivo ने भारतीय मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। Vivo X200 FE और Vivo X200। Vivo X200 FE आज ही लॉन्च हुआ है, जबकि Vivo X200 पिछले साल अक्टूबर में आया था। X200 FE को एक अफोर्डेबल और टोन-डाउन वर्जन के रूप में देखा जा रहा है।

लेकिन, इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं दोनों फोन में क्या-क्या अंतर हैं और आपके लिए कौन-सा बेहतर रहेगा।

Vivo X200 FE vs Vivo X200: दोनों में क्या है फर्क

कीमत और डिजाइन में फर्क

सबसे पहले बात करें कीमत और डिजाइन की, तो Vivo X200 FE की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है, जबकि Vivo X200 की कीमत 65,999 रुपये है (दोनों ही 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए)। Vivo X200 FE का डिजाइन थोड़ा सिंपल और मॉडर्न है, जिसमें पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल, फ्लैट डिस्प्ले और पतले बेजल्स मिलते हैं।

वहीं, Vivo X200 एक प्रीमियम लुक के साथ आता है जिसमें सर्कुलर कैमरा सेटअप और ग्लॉसी फिनिश शामिल है। दोनों ही फोन दिखने में आकर्षक हैं, लेकिन X200 ज्यादा प्रीमियम फील देता है।

कैमरा किसका दमदार

Vivo X200 FE में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। 50MP का Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस। दूसरी ओर, Vivo X200 में भी ट्रिपल कैमरा है लेकिन सभी सेंसर 50MP के हैं,जिसमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है जो बेहतर जूम और डिटेलिंग देता है। सेल्फी के लिए Vivo X200 में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo X200 FE में 6.31-इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर और Android 15 मिलता है। वहीं, Vivo X200 में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले और थोड़ा ज्यादा पावरफुल Dimensity 9400 प्रोसेसर मिलता है। दोनों फोन में 120Hz का स्मूद रिफ्रेश रेट है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी डिपार्टमेंट में X200 FE थोड़ी बढ़त ले जाता है क्योंकि इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जबकि X200 में 5800mAh की बैटरी दी गई है। दोनों ही फोन 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

फाइनल वर्डिक्ट

अब सवाल यह है कि आपको कौन-सा फोन लेना चाहिए? अगर आप एक हाई-एंड कैमरा फोन, बड़ी स्क्रीन और ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर चाहते हैं और आपका बजट 65,000 रुपये तक है, तो Vivo X200 आपके लिए एक शानदार फ्लैगशिप ऑप्शन है। लेकिन अगर आप 55,000 रुपये के बजट में एक बैलेंस्ड, दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं, तो Vivo X200 FE आपके लिए 'वैल्यू फॉर मनी' साबित होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X