Vivo X200T 5G: X300 के धमाके के बाद अब आ रहा वीवो का एक और 'सरप्राइज', इन दो फोन्स का होगा मिक्स!
हाल ही में भारतीय बाजार में Vivo X300 और X300 Pro को लॉन्च करने के बाद वीवो अब एक और नए स्मार्टफोन की तैयारी में जुट गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो जल्द ही अपनी X200 सीरीज में एक नया फोन जोड़ सकता है, जिसका नाम Vivo X200T हो सकता है।
यह खबर ऐसे समय में आई है जब कंपनी ने अपने फ्लैगशिप X300 सीरीज की बिक्री शुरू की है। आइए जानते हैं कि लीक हुई रिपोर्ट्स में इस फोन के बारे में क्या दावा किया गया है।

Vivo X200 और X200FE का फ्यूजन
SmartPrix की रिपोर्ट बताती है कि अपकमिंग Vivo X200T असल में दो पुराने फोन्स Vivo X200 और Vivo X200FE का मिश्रण हो सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन: इस फोन के जनवरी 2026 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इसे X200 सीरीज को रिफ्रेश करने के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। चूंकि X300 सीरीज अभी लॉन्च हुई है, इसलिए जनवरी का समय इस नए फोन के लिए सही माना जा रहा है।
डिजाइन और फीचर्स
लीक्स की मानें तो Vivo X200T का डिजाइन X200FE जैसा हो सकता है। जिन लोगों को नहीं पता X200FE वीवो का एक कॉम्पैक्ट फोन है जो प्रीमियम ब्रांडिंग के साथ आता है।
परफॉर्मेंस: डिजाइन भले ही कॉम्पैक्ट हो, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में यह Vivo X200 जैसा दमदार होगा। यानी आपको छोटे साइज में फ्लैगशिप पावर मिल सकती है।
संभावित स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर: Vivo X200 में MediaTek Dimensity 9400 (3nm) चिपसेट है, जबकि X200FE में थोड़ा हल्का Dimensity 9400E है। यह देखना दिलचस्प होगा कि X200T में कंपनी कौन सा प्रोसेसर देती है, लेकिन इतना तय है कि यह एक पावरफुल डिवाइस होगा।
गौरतलब है कि अभी लॉन्च हुए Vivo X300 और X300 Pro में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट और फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। ऐसे में X200T उन लोगों के लिए एक विकल्प हो सकता है जो फ्लैगशिप फीचर्स तो चाहते हैं लेकिन शायद X300 जितनी ज्यादा कीमत नहीं देना चाहते।


Click it and Unblock the Notifications