Home
News

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट वाला पहला स्मार्टफोन बना Vivo X21

विवो ने Vivo X21 के रूप में पहला इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन लांच कर दिया है.

By Neha Kashyap

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी विवो ने अपना पहला इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन Vivo X21 लांच कर दिया है. विवो X21 पहला कमर्शियल स्मार्टफोन है जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का फीचर मौजूद है. अन्य फीचर की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप के अलावा इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी ऑन-बोर्ड स्टोरेज दिया गया है. यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फन टच ओएस 4.0 पर चलता है. भारतीय बाजार में इस शानदार स्मार्टफोन की कीमत 35,990 रुपये रखी गयी है.

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट वाला पहला स्मार्टफोन बना  Vivo X21

स्मार्टफोन फीचर्स और इनोवेशन

स्मार्टफोन फीचर्स और इनोवेशन

स्मार्टफोन हमारे दैनिक जीवन दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं. पिछले एक दशक में बढ़ती टेक्नोलॉजी की वजह से स्मार्टफोंस ने पीसी, म्यूजिक प्लेयर, गेमिंग कंसोल और यहां तक कि हाई-एंड कैमरे को रिप्लेस कर दिया है. हाल के दो-तीन सालों में स्मार्टफोन ने मार्केट में एक तरफा राज किया है. आम इंसान की दिनचर्या एक स्मार्टफोन के भरोसे चलती है ऐसा कहा जाये तो गलत नहीं कहलायेगा. यही वजह से कि मोबाईल फ़ोन निर्माता कम्पनियां स्मार्टफोन को नए नए फीचर्स के साथ लांच कर ग्राहकों को लुभाने में लगी हुई हैं.

विवो X21 पहला इन- डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर स्मार्टफोन

विवो X21 पहला इन- डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर स्मार्टफोन

इनोवेशन के नाम पर स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने कई तरफ के बदलाव किये हैं. जैसे स्मार्टफोन को पतले बेजल व लम्बे डिस्प्ले के साथ तैयार करना, डुअल रियर कैमरा सेटअप लेकर आना, क्विक चार्जिंग की सुविधा देना, AR स्टिकर्स के साथ स्मार्टफोन मार्केट में उतरना. कंपनी ने अभी विवो X21 की घोषणा की है, जो दुनिया का पहला इन- डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला कमर्शियल स्मार्टफोन होगा. इस तकनीक को पहली बार मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी 2017) में दिखाया गया था, जहां विवो ने दुनिया को रोमांचक नए बॉयोमीट्रिक्स मानक की पहली झलक दी थी.

विवो ने एक्स 20 प्लस यूडी हैंडसेट से अंडर ग्लास फिंगरप्रिंट सेंसिंग तकनीक चुराई है जिसे मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया जा चुका है. कुछ बेहतरीन ट्यूनिंग के साथ, विवो एक्स 21 को बड़े पैमाने पर बाजार में पेश किया है. जिसे देखते हुए अन्य हैंडसेट निर्माता कंपनियां भी इस होड़ में जल्द ही शामिल हो सकती है.

 

6.28 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले

6.28 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले

विवो एक्स 21 में सिनैप्टिक्स क्लियर आईडी एफएस9500 ऑप्टिकल सेंसर (SynapticsClearIDFS9500optical sensor) शामिल है. इसमें डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रयड ओरियो 8.1, 6.28 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है. नए विवो X21 को पहली नज़र में देखने पर वनप्लस 6 और ऐपल आईफोन X की झलक मिलती है. लेकिन इसमें दिया गया इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इसे खास बनाता है.

रिफ्लेक्ट फिंगर प्रिंट कैप्चर करता है

रिफ्लेक्ट फिंगर प्रिंट कैप्चर करता है

सिनैप्टिक्स क्लियर आईडी FS 9500 फिंगरप्रिंट सेंसर मूल रूप से एक छोटा CMOS सेंसर है जो ऑप्टिक्स के सिद्धांतों पर काम करता है. सिनैप्टिक्स के अनुसार, विवो X21 के शीर्ष ग्लास के नीचे तीन परतों को रखा गया है. जो ओएलडीडी पिक्सल और उसके बीच से प्रतिबिंबित (Reflected) फिंगरप्रिंट कैप्चर करता है. आप इस फ़ोन का यूज करने के बाद ही इसके जादुई फीचर्स के बारे में जान पाएंगे. सैद्धांतिक रूप से, फिंगरप्रिंट रीडर चेहरे की पहचान से तेज़ी से काम करता है और इसका उपयोग किसी भी एनवायरनमेंट में किया जा सकता है. जैसे अंधेरे कमरे और सीधे सूर्य के प्रकाश में भी यह काम करता है. यह हाल ही में उपयोग की जाने वाली मोबाईल फ़ोन की सबसे शानदार सुविधा है.

सुपर ऐमोलेड पैनल

सुपर ऐमोलेड पैनल

विवो X21 में 6.28-इंच FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो कि सुपर ऐमोलेड पैनल, 2280×1080 रिजॉल्यूशन और 402 PPI डिस्प्ले डेंसिटी के साथ आता है. इसमें 19:9 एस्पेक्ट ratio डिस्प्ले है जो इसे एक हाथ से इस्तेमाल करने में आसान बनता है. उस वक़्त जब आप X21 की AMOLED स्क्रीन के डिजाईनेटेड एरिया को छूते हैं, तो यह आपकी उंगली के फुटप्रिंट को उजागर करने के लिए प्रकाश उत्सर्जित करता है. प्रकाश फोटोन तब रिफ्लेक्टेड होते हैं और स्क्रीन के नीचे रूट किए गए सेंसर द्वारा कैप्चर्ड कर लिया जाता है. सेंसर के बेहतर कामकाज के लिए थोड़ा प्रेशर भी आवश्यक है.

फेस अनलॉक फीचर

फेस अनलॉक फीचर

विवो X21 एक स्नैपी फेस अनलॉक सुविधा भी प्रदान करता है जो इन्फ्रारेड-आधारित चेहरा पहचान करने की तकनीक पर आधारित है. इसमें आंखों के झपकी में हैंडसेट को अनलॉक करने का फीचर दिया गया है. नए अंडर-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर के साथ- साथ ड्यूल सिक्यूरिटी की फीचर के कारण आपका डेटा यहां बिल्कुल सुरक्षित रहता है.

विवो X21 एक स्नैपी फेस अनलॉक सुविधा भी प्रदान करता है जो इन्फ्रारेड-आधारित चेहरा पहचान करने की तकनीक पर आधारित है. इसमें आंखों के झपकी में हैंडसेट को अनलॉक करने का फीचर दिया गया है. नए अंडर-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर के साथ- साथ ड्यूल सिक्यूरिटी की फीचर के कारण आपका डेटा यहां बिल्कुल सुरक्षित रहता है.

4K वीडियो शूट

4K वीडियो शूट

ब्लीडिंग एज टेक्नोलॉजी के अलावा विवो X21 में 6.28 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है. 90.3% स्क्रीन टू बॉडी रेटियो के कारण विवो बेस्ट स्मार्टफोन है. इस शानदार फ़ोन के फीचर की लिस्ट यही ख़त्म नहीं होती. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो 'ड्यूल पिक्सेल' सेंसर टेक्नोलॉजी पर काम करता है. ड्यूल पिक्सेल टेक्नोलॉजी कैमरा की परफॉरमेंस बढ़ाने के लिए कम लाइट को बढ़ाने का काम करता है. जिससे फोकस करने में दिक्कत नहीं होती. यह स्मार्टफ़ोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. साथ ही AI सपोर्टेड सॉफ्टवेयर के साथ इसमें 12 MP सेल्फी कैमरा भी है.

माइक्रोमैक्‍स लांच करने वाला है 2,000 रुपए में एंड्रायड 4जी स्‍मार्टफोन
मार्केट में लीडिंग है विवो X21

मार्केट में लीडिंग है विवो X21

इस सब के अलावा विवो X21 की सबसे अहम खासियत है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर बना हुआ है. विवो X21 के साथ कंपनी ने दुनिया भर में स्मार्टफोन निर्माताओं को एक नई दिशा दी है. इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट के कारण विवो ने अन्य स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनियों को प्रकाश दिखाने का काम किया है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X21 is the first commercial smartphone with the futuristic in-display fingerprint scanning technology. The smartphone sports a dual-lens camera setup, powered by Snapdragon 660 CPU paired with 6GB RAM. Vivo X21 is priced at Rs. 35,990 in the Indian market.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X