Home
News

Vivo X300 FE जल्द मारेगा एंट्री, कॉम्पैक्ट डिजाइन पर सबका ध्यान; डिटेल आई सामने

Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन Vivo X300 FE लॉन्च करने की तैयारी में है। अपकमिंग फोन फिलहाल चीन में Vivo S50 Pro Mini के नाम से बिक रहा है। हाल ही में एक एक्सक्लूसिव वीडियो रिव्यू में इससे जुड़ी कई तरह की डिटेल रिवील हुई है।

इस वीडियो से डिजाइन, परफॉर्मेंस और कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। ध्यान रखें अभी इस फोन के बारे में वीवो ने कुछ भी नहीं बताया है। आने वाले हफ्तों में इसके बारे में ज्यादा डिटेल पता लगेगी।

Vivo X300 FE जल्द मारेगा एंट्री, डिटेल आई सामने

नया डिजाइन और बेहतर ग्रिप

Vivo X300 FE का डिजाइन पूरी तरह बदला हुआ नजर आता है। फोन में अब हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो न सिर्फ देखने में अलग लगता है बल्कि हाथ में ग्रिप भी बेहतर बनाता है। फोन थोड़ा भारी जरूर हुआ है, लेकिन इसका कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर बरकरार है। इसके बैक पैनल पर पैटर्न फिनिश दी गई है, जो पुराने Vivo फोन्स की तुलना में ज्यादा बोल्ड नजर आती है।

बड़े अपग्रेड्स क्या हैं?

वायरलेस चार्जिंग

इस बार Vivo X300 FE में 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जो इसके पिछले मॉडल में नहीं था।

नया फ्लैगशिप प्रोसेसर

Vivo ने इस फोन में MediaTek की जगह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया है। बेंचमार्क स्कोर में यह X200 FE की तुलना में बड़ा परफॉर्मेंस जंप दिखाता है।

अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर

फोन में नया अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है, जो पहले से ज्यादा तेज और भरोसेमंद बताया जा रहा है।

कौन-से फीचर्स पहले जैसे ही हैं?

डिस्प्ले

Vivo X300 FE में वही 6.31-इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

कैमरा सेटअप

कैमरा हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 50MP IMX 921 मेन कैमरा, 50MP 3x पेरिस्कोप लेंस और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है। ड्यूल फ्रंट फ्लैश के साथ 50MP सेल्फी कैमरा मिलने की बात कही गई है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी

फोन में USB Type-C पोर्ट तो है, लेकिन यह USB 2.0 स्पीड तक ही सीमित है। Wi-Fi, Bluetooth और NFC मिलते हैं, हालांकि eSIM सपोर्ट नहीं दिया गया है।

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

चीन में इस फोन की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत में Vivo X300 FE की शुरुआती कीमत ₹56,999 हो सकती है, जो ₹59,999 तक भी जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X