Home
News

Vivo X300 Series की कीमत लीक! प्रीमियम सेगमेंट में मचेगी हलचल

Vivo अपनी अगली प्रीमियम X300 सीरीज को 2 दिसंबर को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से ठीक पहले इसकी भारतीय कीमतें लीक हो गई हैं, जिससे साफ पता चलता है कि कंपनी इसे हाई-एंड सेगमेंट में आ agresively पोजिशन करने की तैयारी में है।

चीन में इसकी तुलना में भारत में कीमतें काफी ज्यादा रखी जा सकती हैं, और इसके पीछे टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी और प्रीमियम मार्केट टार्गेटिंग को कारण बताया जा रहा है।

Vivo X300 Series: प्रीमियम सेगमेंट में मचेगी हलचल

Vivo X300 और X300 Pro की लीक कीमतें

टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार X300 सीरीज भारत में काफी ऊंचे दामों पर लॉन्च हो सकती है। Vivo X300 तीन वेरिएंट में आएगा और इसकी शुरुआती कीमत ही लगभग 76 हजार रुपये से ऊपर बताई जा रही है। वहीं, X300 Pro केवल एक ही टॉप-एंड वेरिएंट में आएगा, जिसकी कीमत ₹1,10,000 के करीब हो सकती है।

यह कीमतें चीन की तुलना में काफी ज्यादा हैं और यह दिखाता है कि Vivo भारतीय प्रीमियम मार्केट में अपनी X सीरीज को और मजबूत बनाना चाहता है।

कॉम्पैक्ट डिजाइन में पावरफुल परफॉर्मेंस

Vivo X300 को सीरीज का कॉम्पैक्ट मॉडल कहा जा रहा है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन इसे किसी भी फ्लैगशिप के मुकाबले खड़ा करते हैं। फोन में 6.31-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो छोटा होने के बावजूद बेहद शार्प और ब्राइट आउटपुट देता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है- 200MP का मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा। सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा दिया गया है। 6040mAh की बड़ी बैटरी इसे पूरे दिन आराम से चलाने में सक्षम बनाती है, जबकि Dimensity 9500 चिपसेट इसे तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है।

बड़ा डिस्प्ले और प्रीमियम कैमरा सेटअप

Vivo X300 Pro दोनों मॉडलों में ज्यादा प्रीमियम और पावरफुल है। इसमें 6.78-इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिलता है, जो मल्टीमीडिया और गेमिंग अनुभव को काफी बेहतर बनाता है। कैमरा सेटअप में यह मॉडल थोड़ा अलग है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP टेलीफोटो सेंसर दिया गया है, जो खासतौर पर लंबी दूरी की फोटोग्राफी के लिए काफी बेहतर माना जा रहा है। 6510mAh की बड़ी बैटरी इसे सबसे ज्यादा पावरफुल Vivo फ्लैगशिप बनाती है।

प्रो-लेवल फोटोग्राफी किट

Vivo इस सीरीज के साथ एक प्रो-लेवल फोटोग्राफी किट भी बेचने की प्लानिंग में है। लीक के अनुसार इस किट की कीमत ₹19,999 हो सकती है। यह उन यूजर्स के लिए है जो मोबाइल फोटोग्राफी को प्रोफेशनल लेवल तक ले जाना चाहते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X