Home
News

Vivo X60 और Vivo X60 Pro की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक, जानिए संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Vivo X60, Vivo X60 Pro, and Vivo X60 Pro+ भारत में लॉन्च होने वाला है। इस तीनों फोन को भारत में 25 मार्च को लॉन्च किया जाएगा और उससे पहले इस फोन की कीमत लीक हो गई है। आइए हम आपको इस फोन की लीक कीमतों के बारे में बताते हैं।

Vivo X60 और Vivo X60 Pro की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक, जानिए संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Vivo X60 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹39,990 रुपए होगी और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 43,990 रुपए होगी। आपको बता दें कि इस फोन के बारे में यह लीक जानकारी मुंबई के रिटेलर महेश टेलिकॉम के जरिए मिली है। इस सीरीज के दूसरे फोन यानि Vivo X60 Pro और Vivo X60 Pro+ की कीमत में क्रमश: 49,990 रुपए और 69,990 रुपए होगी।

आपको बता दें कि वीवो कंपनी ने अभी तक अपने इस नई सीरीज के किसी भी स्मार्टफोन की भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन कंपनी अपने इस नई सीरीज के तीनों स्मार्टफोन्स को कल लॉन्च करने वाली है।

Vivo X60 और Vivo X60 Pro की स्पेसिफिकेशंस

Vivo X60 और Vivo X60 Pro में काफी सारे फीचर्स एक जैसे ही हैं। यह फोन में एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Funtouch OS 11.1 पर चलता है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 19.8:9 है। इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। Vivo X60 Pro में एक कर्व्ड एज दिया जाने वाला है, जो कि आपको Vivo X60 में नहीं मिलेगा। इन दोनों फोन में Qualcomm Snapdragon 870 SoC का इस्तेमाल किया गया है।

इन फोन के कैमरा सेटअप

इन दोनों फोन के ग्लोबल वेरिएंट में आने वाले कैमरा सेटअप की बात करें तो इनमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया हुआ है। इस सेटअप का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जो f/1.48 अपर्चर के साथ आता है। इस फोन का दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ आता है। वहीं इस फोन का तीसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल के तीसरे सेंसर के साथ आता है।

Vivo X60 में कंपनी ने 4,300 एमएएच की बैटरी दी है और Vivo X60 Pro में कंपनी ने 4,200 एमएएच की बैटरी दी है। ये दोनों फोन 33W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X60, Vivo X60 Pro, and Vivo X60 Pro + are going to be launched in India. These three phones will be launched in India on March 25 and before that the price of this phone has been leaked. Let us tell you about the leaked prices of this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X