Home
News

वीवो ने लॉन्च किए X9s and X9s Plus, डूअल सेल्फी कैमरा फोन

By Agrahi

कई सारे लीक्स और रुमर्स के बाद आखिरकार वीवो ने अपने दोनों नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्स9एस और एस9एस प्लस चाइना में पेश कर दिए हैं। यह दोनों स्मार्टफोन सेल्फी सेंट्रिक हैं और डूअल लेंस सेल्फी कैमरा के साथ आते हैं।

वीवो ने लॉन्च किए X9s and X9s Plus, डूअल सेल्फी कैमरा फोन

कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन Vivo X9s और vivo X9s plus को तीन कलर वैरिएंट में पेश किया है जिनमें रोज़ गोल्ड, मैट ब्लैक और गोल्ड कलर शामिल हैं। वीवो एस9एस की कीमत 2698 युआन यानी लगभग 25,665 रुपए रखी गई है, जबकि एस9एस प्लस की कीमत 2998 युआन यानी करीब 28,250 रुपए है।

कब शुरू होगी सेल

कब शुरू होगी सेल

स्मार्टफोन कंपनी वीवो के मुताबिक एक्स9एस प्लस की सेल 8 जुलाई को शुरू होगी जबकि एक्स9एस के लिए रजिस्ट्रेशन 14 जुलाई को शुरू होंगे। इस फोन की सेल 20 जुलाई से शुरू की जाएगी।

फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले

फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले

वीवो एक्स9एस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वहीँ एक्स9एस प्लस में 5.85 इच का फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले दिया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

ऑपरेटिंग सिस्टम

दोनों ही स्मार्टफोन में नैरो बेज़ेल है और इन वीवो के यह दोनों फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं, जो कि इनके होम बटन पर दिया गया है।यह दोनों ही डिवाइस एंड्रायड 7.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

प्रोसेसर

प्रोसेसर

वीवो एस9एस में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है और वीवो एक्स9एस प्लस में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर दिया गया है। इन दोनों ही स्मार्टफोन में वीवो ने 4जीबी रैम सपोर्ट दिया है, जबकि इनकी इंटरनल स्टोरेज 64जीबी की है।

सेल्फी कैमरा

सेल्फी कैमरा

बात करें फोन की खासियत यानी सेल्फी कैमरा की तो इनमें डूअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। यह 20एमपी प्राइमरी सेंसर और एलईडी फ़्लैश के साथ आता है, जबकि 5एमपी सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इन स्मार्टफोन में 16एमपी का रियर कैमरा है।

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए वीवो स्मार्टफोन में 4जी VoLTE , ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और डूअल डिम सपोर्ट है। वीवो एक्स9एस स्मार्टफोन में 3320mAh बैटरी और एक्स9एस प्लस में 4015mAh बैटरी दी गई है। यह दोनों ही हैंडसेट फ़ास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आते हैं।

कीमत

कीमत

वीवो के इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत मिड रेंज केटेगरी में रखी गई है। एस9एस की कीमत 2698 युआन यानी लगभग 25,665 रुपए रखी गई है, जबकि एस9एस प्लस की कीमत 2998 युआन यानी करीब 28,250 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X9s and X9s Plus with dual selfie cameras announced. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X