Home
News

Vivo ला रही है दुनिया का पहला 10GB रैम स्मार्टफोन, ये होंगे फीचर्स

By Neha

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो दुनिया का पहला 10 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन पेश करने वाली है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि कंपनी अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xplay7 ला रही है, जो 10जीबी रैम के साथ आएगा।

बता दें कि कुछ स्मार्टफोन कंपनियां अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6जीबी रैम के साथ पेश कर चुकी हैं, लेकिन अगर वीवो इस फोन को 10 जीबी रैम के साथ पेश करती है, ऐसा करने वाली पहली कंपनी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फोन में 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज होगा।

Vivo ला रही है दुनिया का पहला 10GB रैम स्मार्टफोन, ये होंगे फीचर्स

स्मार्टफोन मेकर्स हर रोज नई तकनीक और फीचर्स के साथ यूजर्स को हैरान कर रहे हैं। अब पहली बार वीवो एक्सप्ले7फोन 10 जीबी रैम के साथ आने वाला है। चीनी की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट weibo पर Vivo Xplay7 के लीक से जुड़ी जानकारी पोस्ट की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, Xplay7 में 92.9 परसेंट स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ 4के ओलेड डिसप्ले होगा। कहा जा रहा है कि इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो 4X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा। इस फोन में 4के ओलेड डिसप्ले दी जाएगी। वीवो का ये फोन स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आएगा।

वीवो एक्सप्ले7 को इंटरनल स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिसमें 256 जीबी व 512 जीबी स्टोरेज होगा। खास फीचर की बात करें, तो कहा जा रहा है कि वीवो के इस फोन में अंडर डिसप्ले फिंगर प्रिंट सेंसर होगा। इस फोन को 2016 में लॉन्च Vivo Xplay6 का सक्सेस वेरिएंट कहा जा रहा है।

फिलहाल कंपनी की तरफ से इस फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन को 500 डॉलर यानी करीब 31,800 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। फिलहाल ये फोन कब तक लॉन्च होगा कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Easy & Safe Data Transfer Between Android Phone To oneplus Phone
 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Xplay 7 smartphone duniya ka pahla smartphone hoga jo 10 GB ram ke sath ayega. iss phone me Snapdragon 845 processor hoga.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X