Vivo ला रहा सबसे सस्ता लेकिन ढेर सारे फीचर्स के साथ यह धाँसू फोन
Vivo एक नया सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जी हाँ, हाल ही में आई एक रिपोर्ट में वीवो के अपकमिंग एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Vivo Y02s के प्रमुख डिटेल्स सामने आए हैं। वहीं अब, टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने भी इस नए Vivo Y02s के स्पेसिफिकेशन्स लीक किये हैं। इसके अलावा, लीक ने डिवाइस के आधिकारिक रेंडरर्स को भी लीक कर दिया है। वीवो का यह फोन बजट यूजर्स के लिए होने वाला है जिसके बारे में कंपनी ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। तो आइये एक नजर डालते हैं इस खबर पर।

Vivo Y02s के स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
वीवो Y02s में एक 6.51 इंच का IPS LCD पैनल होगा जिसमें एक टियरड्रॉप नॉच दिया हुआ मिलेगा। यह 720 x 1600 पिक्सल का HD+ रेजोल्यूशन पेश करेगा। इसमें 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलने वाला है, और इसके बैक पैनल में LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सेल का कैमरा मिल सकता है। इसी तरह लीक के अनुसार वीवो का यह फोन फोटोग्राफी फीचर्स को सपोर्ट करेगा, जैसे फेस ब्यूटी और टाइम-लैप्स इत्यादि।
Vivo Y02s जो MediaTek Helio G35 चिपसेट के साथ आने वाला है। डिवाइस में 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। जबकि एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलता है। वीवो का यह फोन Android 12 OS और FunTouchOS 12 के साथ प्रीलोडेड आएगा।
Vivo Y02s में 5000 mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो वीवो Y02s में डुअल सिम सपोर्ट, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5 mm का ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलने वाले है। पॉली कार्बोनेट-बॉडी डिवाइस का माप 163.95 x 75.55 x 8.19 mm और वजन लगभग 183 ग्राम हो सकता है।

Vivo Y02s की अनुमानित कीमत
अब बात आती है कि वीवो के एंट्री-लेवल स्मार्ट फोन की कीमत क्या हो सकती है, तो आपको बता दें कि Vivo Y02s की कीमत 113 डॉलर होने का अनुमान है यानी भारतीय मुद्रा में जानें तो यह 9000 रुपए होती हैं। वीवो का यह बजट फोन फ्लोराइट ब्लैक और वाइब्रेंट ब्लू कलर में आएगा। हालांकि इसको लॉन्च कब किया जाएगा इसके बारे में अभी तक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications