Home
News

Vivo के दो सस्ते 5G फोन आने को तैयार! 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले साथ होगी एंट्री

Vivo भारत में अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी जल्द ही Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले ही इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों फोन की जानकारी टिप्स्टर सुधांशु अंबोरे के जरिए सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों फोन पहले ही सिंगापुर में लॉन्च हो चुके हैं और अब जल्द ही भारत में भी एंट्री कर सकते हैं।

Vivo के नए बजट 5G फोन का खुलासा!

भारत में संभावित कीमत

लीक के अनुसार, Vivo Y11 5G का बेस वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ ₹14,999 में आ सकता है। वहीं इसका 4GB + 128GB वेरिएंट ₹16,999 में लॉन्च हो सकता है। दूसरी ओर Vivo Y21 5G की शुरुआती कीमत ₹18,499 बताई जा रही है और इसका टॉप वेरिएंट करीब ₹22,499 तक जा सकता है।

वेरिएंट (RAM + Storage) Vivo Y11 5GVivo Y21 5G
4GB + 64GB ₹14,999 उपलब्ध नहीं (NA)
4GB + 128GB ₹16,999 ₹18,499
6GB + 128GB उपलब्ध नहीं (NA) ₹20,499
8GB + 128GB उपलब्ध नहीं (NA) ₹22,499

डिस्प्ले और प्रोसेसर

दोनों स्मार्टफोन्स में 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। परफॉर्मेंस के लिए इनमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो बजट 5G फोन में अच्छा परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है।

कैमरा

Vivo Y11 5G

  • 13MP प्राइमरी कैमरा
  • QVGA सेकेंडरी कैमरा
  • 5MP सेल्फी कैमरा

Vivo Y21 5G

  • 50MP प्राइमरी कैमरा
  • सेकेंडरी कैमरा
  • 5MP सेल्फी कैमरा

इस हिसाब से कैमरा के मामले में Vivo Y21 5G बेहतर विकल्प माना जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

दोनों फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। हालांकि चार्जिंग स्पीड अलग-अलग होगी।

Vivo Y11 5G - 15W चार्जिंग

Vivo Y21 5G - 45W फास्ट चार्जिंग

अन्य फीचर्स

दोनों स्मार्टफोन्स में कुछ कॉमन फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं जैसे IP65 रेटिंग (डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस), OriginOS 6 आधारित Android 16 और 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो Vivo Y11 5G को Sunshine Gold और Midnight Blue में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि Vivo Y21 5G Champagne Gold और Midnight Blue में आ सकता है।

क्या होगा बेहतर विकल्प?

अगर आप कम बजट में बड़ा बैटरी फोन चाहते हैं तो Vivo Y11 5G एक किफायती विकल्प हो सकता है। वहीं बेहतर कैमरा और तेज चार्जिंग के लिए Vivo Y21 5G ज्यादा अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि इस कीमत में बाजार में Lava Play Ultra और POCO M8 जैसे स्मार्टफोन भी बेहतर कैमरा और डिस्प्ले ऑफर करते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X