वीवो का नया बजट स्मार्टफोन, लेकिन फीचर्स हैं पुराने
वीवो ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Y25, इस फोन के फीचर्स नहीं हैं खास, खुद देख लीजिए।
वीवो ने अपना स्मार्टफोन Y25 लॉन्च कर दिया है। यह बजट स्मार्टफोन कंपनी ने फिलहाल मलेशिया में पेश किया है, जहां इसकी कीमत MYR 499, यानी लगभग 7,500 रुपए रखी गई है। भारत में फोन के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Vivo Y25 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पर ध्यान दें, तो यह कुछ खास नहीं हैं। फोन में कंपनी ने फनटच ओएस 2.1 दिया है, जो कि एंड्रायड के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम 5.1 लॉलीपॉप पर काम करता है। स्मार्टफोन में 4.5 इंच एफडब्ल्यूजीए आईपीएस डिस्प्ले दिया है। इस स्मार्टफोन में 1.3GHz क्वाड कोर एमटीके6580 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 1जीबी की रैम है।
वीवो के इस बजट स्मार्टफोन में 16जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जो कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक और बढ़ाई जा सकती है। फोन में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा है, इसका फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में 1900mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी सपोर्ट है, माइक्रो यूएसबी, वाईफाई और ब्लूटूथ जैसे ऑप्शन हैं।
इस फोन के स्पेसिफिकेशन देखकर लगता है, कंपनी के इस फोन को काफी टक्कर मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि Vivo Y25 की रेंज में आपको कई ऐसे स्मार्टफोन मिलेंगे जो कि बेहतर रैम, ऑपरेटिंग सिस्टम के ऑप्शन में आते हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications