नया फोन खरीदने का सही मौका: Vivo Y300 पर मिल रही शानदार छूट; बचेंगे हजारों रुपये
Vivo Y300 5G स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। पिछले साल लॉन्च हुए फोन में कीमत के लिहाज से टॉप फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप इस फोन को अभी खरीदेंगे तो इस पर आपकी 2700 रुपये तक की बचत हो जाएगी।
इसे 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह केवल 19,499 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल है। आइए इस डील के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Vivo Y300 5G डिस्काउंट और ऑफर
Amazon पर मिल रही इस डील में सीधे ही आपकी लगभग 2500 रुपये की सेविंग हो रही है। इसके अलावा फोन पर 200 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस लिहाज से डिस्काउंट हो गया पूरे 2700 रुपये का। इतना ही नहीं फोन एक्सचेंज ऑफर की सुविधा के साथ भी अवेलेबल है।
अगर आपके पास कोई पुराना फोन है और कंडीशन ठीक-ठाक है तो उसकी अच्छी एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। अगर ऐसा हो जाए तो इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो जाएगी।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
अगर फीचर्स की बात करें तो परफॉर्मेंस के लिए Vivo Y300 में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन में 8GB रैम मिलती है। वीवो के फोन में 6.67 इंच का फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
इसमें सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिल रहा है और रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी सेंसर लगा हुआ है। इसमें 80W चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिहाज से इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें मिल रहा है। फोन में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। अगर आप 20,000 रुपये के सेगमेंट में नया फोन लेना चाहते हैं तो इसे बेफिक्र होकर खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








