Home
News

Vivo Y400 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: दीवाली पर कौन-सा फोन खरीदें?

दीवाली या धनतेरस के मौके पर नया फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन मार्केट में बहुत सारे ऑप्शन देखकर कन्फ्यूज हैं। अगर हां... तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम यहां तीन स्मार्टफोन्स का कंपेरिजन करने वाले हैं, इससे आपको तीन फोन के बारे में पता तो चलेगा ही, साथ में कंपेरिजन के आधार पर यह भी तय कर पाएंगे कि किसे खरीदने आपके लिए सही रहेगा।

यह तीनों ही फोन मिड-रेंज कैटेगरी में पेश किए जाते हैं। इनमें क्या खूबियां ऑफर की गई हैं। आइए जानते हैं विस्तार से...

Vivo Y400 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a में कौन सा बेस्ट?

डिजाइन और डिस्प्ले

  • Vivo Y400 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट वाली 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 15 5G फुल HD+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्टज और रेजॉल्यूशन 2800×1280 पिक्सल है। इसका रिफ्रेश रेट Vivo Y400 5G से बेहतर है।
  • Nothing Phone 3a में 6.77 इंच की FHD+ एमोलेड डिस्प्ले मिल रही है। इसमें ट्रांसपेरेंट बैक पैनल दिया गया है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

  • Vivo Y400 5G में मिड-रेंज स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर चिपसेट परफॉर्मेंस के लिए लगाया गया है।
  • Realme 15 5G गेमिंग और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर से लैस है।
  • Nothing Phone 3a स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 4nm प्रोसेसर के साथ आता है।

कैमरा सेटअप

Vivo Y400 5G में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme 15 5G में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो वीडियो कॉलिंग के लिए भी बेहतरीन है।

Nothing Phone 3a में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 2x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

  • Vivo Y400 5G में एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 दिया गया है।
  • Realme 15 5G एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 के साथ आता है।
  • Nothing Phone 3a एंड्रॉइड 15 पर आधारित कंपनी का कस्टम इंटरफेस Nothing OS 3.1 रन करता है।

बैटरी और चार्जिंग

  • Nothing Phone 3a में 5000mAh की बैटरी है, जो 50W चार्जिंग के साथ आती है।
  • Vivo Y400 5G 90W फास्ट चार्जिंग वाली 6,000mAh की बैटरी से पावर लेता है।
  • Realme 15 5G में 7000mAh की बैटरी है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का सपोर्ट करती है।

प्राइस कंपेरिजन

Vivo Y400 5G

  • 8GB/128GB - 21,999 रुपये
  • 8GB/256GB- 23,999 रुपये

Realme 15 5G

  • 8GB+128GB- 25,999 रुपये
  • 8GB+256GB- 27,999 रुपये

Nothing Phone 3a

  • 8GB+128GB- 21,900 रुपये
  • 8GB+256GB- 24,891 रुपये
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X