Vivo Y400 Pro: 3D कर्व्ड डिस्प्ले और 32MP सेल्फी कैमरा, लॉन्च 20 जून को; मिलेंगे AI फीचर्स भी
Vivo भारतीय मार्केट के लिए एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। अपकमिंग फोन को Y-सीरीज में कंपनी लेकर आ रही है। Vivo Y400 Pro के नाम से आ रहे फोन को 20 जून 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी दावा कर रही है कि यह सेगमेंट का पहला सबसे स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले फोन होगा। फोन के बारे में अब तक क्या-क्या पता चल चुका है। आइए जानते हैं...

Vivo Y400 Pro लॉन्च डेट और डिजाइन
Vivo Y400 Pro व्हाइट कलर शेड में लॉन्च होगा, जिसका बैक पैनल ग्रेडिएंट मार्बल जैसा होगा, जो इसे बेहद प्रीमियम लुक देगा। फोन के रियर पैनल पर राइट साइड में ओवल शेप्ड मॉड्यूल है, जिसमें दो कैमरा सेंसर लगे हुए हैं। साथ में LED फ्लैश है। इसमें कर्व्ड एज और राउंडेड कॉर्नर दिखाई देते हैं।
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ दिन पहले इस फोन को अमेजन पर लिस्ट किया गया था, हालांकि, अब यह अमेजन पर नहीं है। शायद ऐसा गलती से हुआ होगा।
डिस्प्ले- अपकमिंग वीवो फोन में 6.77-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ काम करेगा।
प्रोसेसर- फोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7300 SoC प्रोसेसर लगाया जाएगा। यह 4nm प्रोसेस बेस्ड प्रोसेसर है। हैंडसेट को 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
कैमरा- फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी लेंस हो सकता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का लेंस दिया जा सकता है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग वाली 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी।
प्राइस और अवेलेबिलिटी
फोन को अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिये भारत में बेचा जाएगा। इसे 25,000 रुपये के सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें Vivo Y300 को 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications








