Vivo Y50 हुआ लॉन्च, 10 जून को इस कीमत में बिकेगा 8 जीबी रैम वाला यह फोन
Vivo Y50 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा। हालांकि इस बात की जानकारी पहले ही मिल चुकी थी, क्योंकि इस फोन को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया था। फ्लिपकार्ट पर लिस्ट करने से इस बात का भी पता चल गया था कि इस फोन को 10 जून से बेचा जाएगा।

इस फोन में कंपनी ने 6.53 इंच की डिस्प्ले दी है। ये फोन होल पंच डिजाइन के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इस फोन में सोफ्टवेयर के तौर पर एंड्रॉयड आधारित फनटच ओएस है, जिसके ऊपर यह फोन चलता है।
क्वॉड कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो कि अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर है चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन के अगले हिस्से में ऊपर की तरफ बायीं ओर एक होल-पंच होगा, जोकि 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के लिए दिया गया है।
Vivo Y50 में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है, यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह एक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 128 जीबी का इंटरनल स्टोरेज स्पेस दिया है। इस फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने 4जी एलटीई, डुअल सिम, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है।
इस फोन की वेरिएंट और कीमत
इस फोन को कंपनी ने 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 17,990 तय की है। इस फोन को कंपनी ने आइरिस ब्लू और पर्ल व्हाइट कलर में पेश किया है। इस फोन की बिक्री की बात करें तो इसे कंपनी ने 10 जून को पहली बार सेल में उतारा जाएगा। इस फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर बेचा जाएगा। इस फोन को अमेज़न, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, वीवो की वेबसाइट यानि ई-स्टोर पर भी बेचा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








