फेस अनलॉक फीचर वाला Vivo Y53i भारत में लॉन्च, कीमत 7990 रुपए
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने रविवार को भारत में अपना लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन Vivo Y53i लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को भारत में 7,990 रुपए में पेश किया है।
इस फोन को वीवो Y53 का अपग्रेड वर्जन कहा जा रहा है, जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। कंपनी ने इस फोन को भारत में शाओमी रेडमी 5 और टेनॉर E जैसे एंट्री लेवल स्मार्टफोन को टक्कर देने के लिए पेश किया है।

वीवो Y53i के लॉन्च की जानकारी मुंबई बेस्ड रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी थी। अगर आप सोच रहे हैं, कि इस फोन को कहा से खरीदें तो बता दें कि इसकी बिक्री देशभर में मौजूद सभी मोबाइल रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है, लेकिन कंपनी ने इस फोन की ऑनलाइन उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
फीचर्स की बात करें, तो कंपनी ने वीवो Y53i स्मार्टफोन में औसत फीचर्स दिए हैं। इस फोन का माइनस पॉइंट कहा जा सकता है कि ये दो साल पुराने एंड्रॉइड वर्जन एंड्रॉइड 6.0 मार्शमैलो ओपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। हालांकि इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया है, जो 7990 रुपए में इस फोन का खास फीचर कहा जा सकता है।

वीवो Y53i स्मार्टफोन में 5 इंच का डिसप्ले दिया है, जो 540 x 960 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इस फोन की बॉडी प्लास्टिक की है और इसका वजन 137 ग्राम है। ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 425 चिपसेट से लैस है। बता दें कि शाओमी और टेनॉर के दोनों स्मार्टफोन भी इसी प्रोसेसर क्षमता के साथ आते हैं।
वीवो के इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

पावर बैकअप के लिए वीवो Y53i में 2500mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, वोल्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








