वीवो का नया Y55s स्मार्टफोन लॉन्च, इंटरनल स्टोरेज 256जीबी तक
वीवो ने भारत में लॉन्च किया नया Y55s स्मार्टफोन, 26 फरवरी से शुरू होगी बिक्री
चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने शुक्रवार को अपना इस साल का दूसरा स्मार्टफोन Y55s भारत में लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 12,490 रुपए रखी गई है, यह क्राउन गोल्ड और स्पेस ग्रे रंग में मिलेगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री रविवार से शुरू हो जाएगी। कंपनी का कहना है कि नया Y55s स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Y55L का अपग्रेड वर्जन है।

Vivo Y55s स्मार्टफोन में 5.2 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले दी गई है, यह 2.5डी कर्व्ड एज स्क्रीन के साथ आता है। इसमें स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 16 जीबी रोम है। यह डिवाइस एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलता है।

Y55s में 16जीबी इंटरनल मैमोरी और 3जीबी रैम दी है, इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है। फोन में 13मेगापिक्सल रियर कामा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसकी बैटरी 2730 mAh की है।
वीवो इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केंट चेंग ने एक बयान में कहा, "हमारी प्रतिबद्धता गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के माध्यम से ग्राहकों को संतुष्टि प्रदान करना है। हम आशान्वित हैं कि हमारा नवीनतम नवाचार भी उतना ही सफल होगा, जितना हमारे पिछले उत्पाद रहे हैं।"
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications