Home
News

16MP कैमरे वाला Vivo का ये स्मार्टफोन हुआ सस्ता

By Neha

अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं और अपने पुराने स्मार्टफोन से बोर हो चुके हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने बजट स्मार्टफोन Vivo Y69 की कीमत 1000 रुपए कम कर दी है।

Vivo Y69 को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इसकी कीमत 14990 रुपए थी। प्राइस कट के बाद वीवो का ये बजट फोन 13990 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

16MP कैमरे वाला Vivo का ये स्मार्टफोन हुआ सस्ता

नई कीमत के साथ Vivo Y69 स्मार्टफोन ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। ऑनलाइन के अलावा ये फोन ऑफलाइन मार्केट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।

फ्लिपकार्ट ऑफर-

फ्लिपकार्ट ऑफर-

अगर आप Vivo Y69 तो ऑनलाइन खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स दे रहा है। एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन को खरीदने पर 5 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही अगली फैशन खरीदारी में 10 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा। स्पेशल प्राइस में इस फोन पर 1000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। 1,555 प्रतिमाह पर इस फोन को नो कॉस्ट ऑन ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। साथ ही अगर आप इस फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदते हैं, तो इस पर आपको 13,000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।

डिस्प्ले और ओएस-

डिस्प्ले और ओएस-

नया विवो Y69 5.5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है, इस फोन में कॉर्निंग गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसके साथ है विवो का फनटच ओएस 3.2।

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज-

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज-

इस फोन में कंपनी ने 1.5GHz मीडियाटेक एमटी6570 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन की रैम 3जीबी की है जबकि इसकी इंटरनल स्टोरेज 32जीबी की है। मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा-

कैमरा-

वीवो Y69 स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो कि बोकेह, ग्रुप सेल्फी और लाइव फोटो मोड्स के साथ आता है। इस फोन का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इस फोन को शैंपेन गोल्ड और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo budget smartphone vivo Y69 gets a price cut of rupees 1000 and now available on flipkart and amazon india.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X