Home
News

धूम मचाने आया Vivo का 50MP कैमरे वाला धांसू फोन, मिलेगी 12GB रैम

धूम मचाने आया Vivo का 50MP कैमरे वाला धांसू फोन, मिलेगी 12GB रैम

वीवो ने वाई-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने चीन में वीवो Y76s (t1 वर्जन) को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को Y76s के अपग्रेडेड वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया गया है, जिसे पिछले साल के अंत में चीन में लॉन्च किया गया था। t1 वर्जन मोबाइल फोन का डिज़ाइन Y76s जैसा ही है लेकिन इसके स्पेक्स काफी अलग है।

फोन में कर्व्ड बैक और फ्रेम है। Y76s (t1 वर्जन) को चीन में तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। फोन को सिंगल स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ भी लॉन्च किया गया है। आइए एक नजर डालते हैं वीवो Y76s (t1 वर्जन) की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और अन्य डिटेल्स पर।

Vivo Y76s की कीमत

Vivo Y76s (t1 वर्जन) को चीन में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत CNY 1899 (लगभग 21,800 रुपये) है। फोन को स्टार डायमंड व्हाइट, गैलेक्सी व्हाइट और स्टारी नाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

Vivo Y76s की स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.58 इंच का आईपीएस एलसीडी है। डिस्प्ले का फुल एचडी+ रेजोल्यूशन 2408 x 1080 पिक्सल है। स्क्रीन एक स्टैंडर्ड 60Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन एलसीडी का उपयोग करता है, Y76s (t1 वर्जन) में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

यह AI फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ भी आता है। प्लास्टिक बैक में एक डुअल-कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें 50MP का मेन कैमरा सेंसर और 2MP का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा सेंसर है।

Vivo Y76s के फीचर

फोन में मीडियाटेक का डाइमेंशन 700 SoC चिपसेट दिया गया है। इसकी तुलना में, पिछले साल के Y76s डाइमेंशन 810 SoC के साथ आते हैं। फोन को अधिक रैम मिलती है यानी पिछले साल के मॉडल में 8GB की तुलना में t1 वर्जन में 12GB RAM है। यह 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। यूजर्स स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से और बढ़ा सकते हैं।

Vivo Y76s की खासियत

फोन में 4100mAh की बैटरी दी गई है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एंड्रॉइड 12 आउट ऑफ द बॉक्स चलाता है। इसके ऊपर फनटच ओएस 12 स्किन दिया हुआ है। फ़िलहाल में वीवो ने भारत में t1 वर्जन के लॉन्च के बारे में किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Y76s (t1 version) has been launched in China in three colour options. The phone has also been launched with a single storage configuration.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X