Vivo Y79 लॉन्च, इसमें है 24मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

स्मार्टफोन मार्केट में नवंबर 2 काफी बिजी दिन रहा है। Xiaomi से लेकर Oppo तक सभी कंपनियों ने अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, इनमें HTC भी शामिल है। इन ब्रांड्स के बाद अब Vivo ने भी नया स्मार्टफोन Vivo Y79 घरेलु मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यदि इस फोन के स्पेक्स को गौर से देखें तो यह कंपनी के Vivo V7 प्लस से काफी कुछ मेल खाता है।
Vivo V7 प्लस भारत में सितंबर में लॉन्च हुआ था। नए Vivo Y79 और Vivo V7 प्लस में जो अंतर है वो है प्रोसेसर का। Vivo Y79 में स्नैपड्रैगन 625 एसओसी दिया गया है और Vivo V7 प्लस में स्नैपड्रैगन 450 एसओसी दिया गया था।

Vivo Y79 डिटेल स्पेसिफिकेशन
चाइना की स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने नए Vivo Y79 में 6 इंच की फुल स्क्रीन HD फुल व्यू डिस्प्ले दिया है। इसका रेजोल्यूशन 1440*720 पिक्सल है और एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। इसके डिस्प्ले के साइड्स में कोई बेज़ल नहीं दिए गए हैं, जबकि ऊपर और नीचे की ओर भी बेहद कम बेज़ल है।
इस हैंडसेट में 2.0GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। इस में 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। मिकोरएसडी कार्ड की मदद से इस स्मार्टफोन की मैमोरी को 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
अब बात करते हैं Vivo Y79 के सबसे खास फीचर की जो है इसका कैमरा। इस स्मार्टफोन में 24मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा है, यह f/2.0 अपर्चर और 1/2.78 इंच सेंसर के साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें Moonlight Glow सॉफ्ट सेल्फी लाइट दी गई है। इसका फ्रंट कैमरा पोर्ट्रेट मोड और face ब्यूटी 7.0 के साथ सेल्फी को और बेहतर बनाने की क्षमता रखता है।
वीवो के इस नए स्मार्टफोन में 3225mAh की बैटरी है। यह फोन एंड्रायड 7.1 नॉगट पर आधारित फन टच OS 3.2 पर काम करता है। इस फोन में 'Do Not Disturb' मोड है जिसे गेमिंग के दौरान कॉल्स इगनोर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी आता है।


Click it and Unblock the Notifications







