Home
News

Vivo Y95 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विवो ने भारतीय बाजार में अपनी 'Y Series' का लेटेस्ट मिडरेंज स्मार्टफोन Vivo Y95 लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत 16,990 रुपये है। स्मार्टफोन 'वाटरड्रॉप' नॉच डिस्प्ले, डुअल-रियर कैमरा सेटअप और 4 जीबी रैम के साथ आता है। बता दें, ग्राहक Vivo Y95 स्मार्टफोन को स्टाररी नाइट और नेबुला पर्पल कलर में खरीद सकते हैं।

Vivo Y95 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

ऐसा नहीं है कि स्मार्टफोन हमारे लिए कुछ नया है, क्योंकि स्मार्टफोन को सबसे पहले इस महीने के शुरू में चीन में लॉन्च किया गया था। हैंडसेट में 12 एनएम फैब्रिकेशन नोड के आधार पर क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैगन 43 9 एसओसी दिया गया है।

Vivo Y95, मूल्य और लॉन्च ऑफ़र

16,990 रुपये की कीमत के साथ Vivo Y95 स्मार्टफोन को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे, अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम पर बेचा जाएगा। वहीं, सभी ऑफ़लाइन पार्टनर आउटलेट और विवो इंडिया ई-स्टोर में फोन की बिक्री आज से शुरू हो गई है। बता दें, विवो कंपनी Vivo Y95 स्मार्टफोन में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और बजाज फाइनेंस ईएमआई कार्ड पर 15 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई पेश कर रहा है। उतना ही नहीं, स्मार्टफोन को पेटीएम पर 1500 रुपये के कैशबैक के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं कंपनी ने अपने ग्राहकों को 3TB मुफ्त डेटा के साथ 4,000 रुपये के लाभ देने के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है।

स्पेसिफिकेशन और फीचर

Vivo Y95 स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी + डिस्प्ले दिया गया है। जो 88.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात के साथ-साथ 'वाटरड्रॉप' नॉच पेश करता है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड FunTouchOS 4.5 पर चलता है। वहीं स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के सेक्शन की बात करें तो Vivo Y95 स्मार्टफोन के रियर में 13MP+2MP के दो कैमरे दिए गए हैं।

इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए AI फेस ब्यूटी फीचर के साथ 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में बेहतर सर्च के लिए गूगल लेंस भी दिया गया है। Vivo Y95 स्मार्टफोन की बैटरी 4030mAh की है। हालांकि फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करता है। फोन में कनेक्टिविटी की बात की जाए तो कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 2.4G, ब्लूटूथ v4.2, USB 2.0, GPS, OTG, GPS और FM का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही Vivo Y95 स्मार्टफोन के बैक में ग्राहकों को फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा रहा है। कीमत के लिहाज से Vivo Y95 स्मार्टफोन ग्राहकों को लिए काफी बेहतर स्मार्टफोन साबित हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has launched its 'Y Series' latest midrange smartphone Vivo Y95 in the Indian market. The price of which is 16,990 rupees. Smartphone 'Waterdrop' comes with a Nokia display, dual-rear camera setup and 4GB RAM. Let the customer buy Vivo Y95 smartphone in Starlight Night and Nebula Purple Color.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X