Vivo Z1 Pro भारत में हुआ लॉन्च, बेहतरीन कैमरा, खूबसूरत डिस्प्ले, डिजाइन और दमदार बैटरी से लैस
Vivo कंपनी ने अपना एक नया स्मार्टफोन आज इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम Vivo Z1 Pro है। इस स्मार्टफोन के बारे में विवो कंपनी ने काफी पहले ही कुछ जानकारियां दे दी थी तभी से इस फोन का बेहद बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। इस स्मार्टफोन में स्ननैपड्रैगन 712 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो इंडिया में पहली बार किसी स्मार्टफोन में शामिल किया गया है। आइए आपको इस स्मार्टफोन के बारे में सभी खास बातें बताते हैं।

डिस्प्ले और डिजाइन
इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी+ अल्ट्रा फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है। यह एक आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन की फ्रंट साइड में इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा दिया हुआ है, इसकी वजह से इस फोन डिजाइन बाकी स्मार्टफोन से कुछ अलग है। इस फोन के बैक साइड में पॉलीकॉर्बोनेट बॉडी दी गई है। इस फोन के पीछे का डिजाइन देखने में काफी अच्छा लगता है।
इस फोन की बैक बॉडी आपको दो कलर में दिखाई देगी, जो नीचे से वॉयलेट और ऊपर-ऊपर जाते-जाते वही कलर कुछ स्काई ब्लू टाइप का हो जाता है। इससे इस फोन का बैक लुक भी काफी शानदार हो जाता है। इस फोन की निचली तरफ में 3.5 mm का एक ऑडियो जैक, माइकोफोन, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और स्पीकर दिया गया है।
इसके राइट साइड में वॉल्यूम और पॉवर बटन दिया गया है। वहीं लेफ्ट साइड में सिम स्लॉट और एक एसिस्टेंट बटन दिया गया है। इसके सिम स्लॉट में एक डेडीकेटेड सिम ट्रे भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में सिक्यूरिटी फीचर के लिए फेस अनलॉक फीचर और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। अगर हम इस फोन के ओवरऑल इस फोन डिजाइन और लुक की बात करें तो Vivo Z1 Pro एक अच्छा डिस्प्ले और डिजाइन वाला स्मार्टफोन है।
कैमरा और प्रोसेसर
इस फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअर दिया हुआ है। इसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.78 अपर्चर के साथ आता है। वहीं इसका दूसरा कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है जो एआई वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इसका तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन के कैमरा में 4K वीडियो सपोर्ट भी है। इससे इसकी वीडियो क्वालिटी भी काफी अच्छी हो जाती है।
इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का एक शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका कैमरा सेंसर का अपर्चर एफ/2.0 है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए काफी अच्छी और एक्सट्रा फीचर्स भी दिए गए है जिसकी मदद से आप अपनी पिक्चर्स को काफी बेहतरीन बना सकती है। लिहाजा इस फोन का सेल्फी कैमरा भी काफी बढ़िया काम कर सकता है।
अब इस फोन के प्रोसेसर की बात करतें है। इस फोन के प्रोसेसर को गेमिंग यूज़र्स को ख्याल में रखकर बनाया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 712 SoC दिया गया है। यह एक 10 nm वाला काफी पॉवरफुल प्रोसेसर है। आपको बता दें कि Vivo Z1 Pro पहला फोन है जिसमें Qualcomm Snapdragon 712 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन फनटच ओएस 9.0 के साथ आता है।
बैटरी और गेमिंग फीचर्स
इस फोन में एचडी गेम्स को भी आसानी से खेल सकते हैं और इंज्वॉय कर सकते हैं। इस फोन में Game Mode 5.0 दिया गया है। इसकी वजह से आप इस फोन में हाई डेफिनेशन वाले पबजी जैसे गेम भी काफी आसानी से खेल पाएंगे। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए भी काफी बढ़िया फीचर दिया गया है, जिसकी वजह से गेमिंग का मजा डबल हो जाएगा।
इसके अलावा इस फोन में 5000 एमएएच की एक दमदार बैटरी भी दी गई है। इसकी वजह से इस फोन का पॉवर बैकअप भी काफी ज्यादा रहने वाला है। कंपनी के मुताबिक इस फोन को एक बार फुल चार्ज करने के बाद एक से डेढ़ दिन आसानी से चल जाएगा। इसके 18W डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए भी तमाम जरूरी और खास फीचर्ज दिए हुए हैं।
कीमत और ऑफर्स
इस फोन को कंपनी ने 3 वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 14,990 रुपए है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 16,990 रुपए है। इसके अलावा इस फोन का तीसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 17,990 रुपए है। इसके अलावा आप इस फोन की मेमोरी एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं।
इस फोन में आपको तीन अलग-अलग कलर वेरिएंट भी मिलेंगे। इन कलर्स में मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लू और सोनिक ब्लैक कलर शामिल हैं। इस फोन को 11 जुलाई दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को आप Flipkart और vivo.com से खरीद पाएंगे। इस फोन को अगर आप ICICI कार्ड के जरिए खरीदेंगे तो आपको 750 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं जियो यूज़र्स को इंटरनेट डेटा भी ऑफर में मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








