Home
News

Vivo Z1 लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और ये फीचर

By Neha Kashyap

Vivo ने अपने घरेलू मार्केट चीन में अपना लेटेस्ट मिड बजट स्मार्टफोन Vivo Z1 लॉन्च कर दिया है। इस फोन के साथ कंपनी ने अपनी ज़ेड सीरिज का विस्तार किया है। वीवो के इस फोन के खास फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4 जीबी रैम और 6.257 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ग्लैज ब्लैक, रेड और सफायर ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया है। आइए जानते हैं इस फोन की फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।

Vivo Z1 लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और ये फीचर

Vivo Z1 की कीमत

चीन में कंपनी ने वीवो Z1 स्मार्टफोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया है। इसकी कीमत करीब 1,798 चीनी यूनान यानी करीब 19,200 रुपए है। चीन के अलावा बाकी देशों में ये फोन बिक्री के लिए कब तक उपलब्ध होगा इसको लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वीवो इस मॉडल को भारत में किसी और नाम से लॉन्च कर सकती है।

वीवो Z1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Vivo Z1 में 6.26 इंच का फुल एचडी+ कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया है। ये फोन बेहत पतले बैजल और स्लिम प्रोफाइल के साथ पेश किया गया है। मार्केट में चल रहे ट्रेंड को फॉलो करते हुए कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिसप्ले के सेंटर टॉप पर नॉच दिया है। ये फोन 90:10 परसेंट के स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है। सिक्योरिटी फीचर के तौर पर फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। हालांकि फेस अनलॉक फीचर इस फोन में मिसिंग है।

वीवो Z1 स्मार्टफोन में स्नैड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 512 जीपीयू दिया है। रैम की बात करें, तो ये 4 जीबी की है। फोन में 64 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इस फोन का इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ कंपनी के अपने फनटच ओपरेटिंग सिस्टम 4.0 पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो के इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया है। इस फोन का प्रायमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इसका रियर कैमरा पोर्ट्रेट शॉट फीचर के साथ आता है। रियर कैमरा लो लाइट फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन के फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 12 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा में भी एलईडी फ्लैश दिया है।

हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 3260 एमएएच की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे ऑप्शन दिए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Z1 With 6.26-Inch Display and thin bazel launched at CNY 1,798 (roughly Rs. 19,200) in China.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X