वोडाफोन के 399 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान में होगा 2497 रुपए का अतिरिक्त फायदा
वोडाफोन कंंपनी ने अपने एक पुराने पोस्टपेड प्लान को अपडेट किया है। इस नए पोस्टपेड प्लान की कीमत 399 रुपए है। आपको बता दें कि वोडाफोन कंपनी का यह प्लान एक एंट्री लेवल पोस्ट पेड प्लान है। यानि यह प्लान कंपनी का शुरुआती पोस्टपेड प्लान है। इस प्लान में कंपनी अब पहले से ज्यादा इंटरनेट डेटा ऑफर कर रही है।

वोडाफोन कंपनी अपने इस पोस्टपेड प्लान में 150 जीबी एक्स्ट्रा इंटरनेट डेटा दे रही है। आइए हम आपको वोडाफोन कंपनी के इस 399 रुपए के प्लान के बारे में बताते हैं। इस प्लान की कीमत 399 रुपए है। टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें यूज़र्स को हर महीने 40 जीबी एक्सट्रा इंटरनेट डेटा मिलेगा और लगातार 6 महीने तक मिलते रहेगा। इस तरह से पूरे 6 महीने में कुल 150 जीबी एक्सट्रा इंटरनेट डेटा यूज़र्स को मिलेगा।
200 जीबी तक डेटा स्टोर करें
हालांकि आप अगर वोडाफोन कंपनी के पुराने वोडाफोन ग्राहक हैं तो आपको इस प्लान और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स का फायदा नहीं मिलेगा। कंपनी ने इस ऑफर को नए ग्राहकों के लिए ही पेश किया है। आपको बता दें कि 399 रुपए का यह प्लान डाटा रोलओवर ऑप्शन के साथ आता है। इसका मतलब अगर आप अपना इंटरनेट डेटा हर महीने बचा लेते हैं तो आप अधिकतम 200 जीबी तक डाटा जमा कर सकते हैं।
इस प्लान के साथ कंपनी अपने नए पोस्टपेड ग्राहकों को कुछ खास बेनिफिट्स भी दे रही है। इस प्लान के साथ वोडाफोन कंपनी अपने नए यूज़र्स को एक साल के लिए वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन भी फ्री दे रही है। इसके अलावा इस प्लान के साथ ZEE5 का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा। इन सबके अलावा यूज़र्स को इस प्लान के साथ कॉम्प्लिमेंट्री मोबाइल इंश्योरेंस का भी फायदा मिल रहा है।
2497 रुपए का होगा एक्सट्रा फायदा
इस प्लान के साथ में मिलने वाले सभी बेनिफिट्स की कीमतों को जोड़े तो वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन की कीमत 499 रुपए है, वहीं ZEE5 सब्सक्रिप्शन की कीमत 999 रुपए है। इसके अलावा कॉम्प्लिमेंट्री मोबाइल इंश्योरेंस की कीमत भी 999 रुपए है। इन तीनों को जोड़ने पर कुल 2497 रुपए होते हैं। इसका मतलब है कि यूज़र्स को 399 रुपए के प्लान में 6 महीने में 150 जीबी अतिरिक्त डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग की सुविधाओं के साथ-साथ 2497 रुपए का अतिरिक्त फायदा भी होगा।


Click it and Unblock the Notifications








