Home
News

दिल्ली-एनसीआर में लॉन्च हुई वोडाफोन 4जी सेवा!

By Agrahi

वोडाफोन इंडिया ने बुधवार को नई दिल्ली में अपनी 4जी सेवा लांच की। यह सेवा गुड़गाँव समेत एनसीआर व दिल्ली में उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वोडाफोन की 4जी सेवा का दिल्ली और एनसीआर में चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: इससे अच्‍छे सेल्‍फी फोन नहीं मिलेंगे, ये हैं 10 बेस्‍ट सेल्‍फी स्‍मार्टफोन

दिल्ली-एनसीआर में लॉन्च हुई वोडाफोन 4जी सेवा!

इससे पहले कंपनी ने केरल, कर्नाटक और कोलकाता में 4जी नेटवर्क सेवा को लांच किया है। देशभर में मौजूद सभी अग्रणी स्मार्टफोन निमार्ताओं (आईफोन, सैमसंग, माइक्रोमैक्स, माइक्रोसॉफ्ट, लावा और जोलो) द्वारा पेश किए जा रहे हैंडसेट पर उपभोक्ता वोडाफोन की 4जी सेवा लाभ उठा सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में लॉन्च हुई वोडाफोन 4जी सेवा!

दिल्ली एवं एनसीआर में 4जी सेवा के लांच की घोषणा करते हुए वोडाफोन इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन चोपड़ा ने कहा, "हमें दिल्ली एवं एनसीआर में अपने उपभोक्ताओं के लिए 'हाई-स्पीड 4जी सेवा' लांच करके बहुत खुशी हो रही है। इसके माध्यम से उपभोक्ता दुनिया के सबसे आधुनिक 'वायरलैस ब्रॉडबैंड' का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।"

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone has launched 4G in Delhi and NCR. Vodafone India said that with this service people will be able to enjoy a wireless broadband.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X